Infinix Note 40 Racing Edition फोन 108MP कैमरा, 12GB रैम के साथ भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत

फोन में OIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अगस्त 2024 18:16 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.78-इंच कर्व्ड LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलता है
  • फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर है
  • फोन में OIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

Infinix Note 40 Pro Racing Edition में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने भारत में Infinix Note 40 Racing Edition फोन लॉन्च किए हैं। नए फोन में कंपनी ने F1 प्रेरित डिजाइन दिया है। जिसके लिए कंपनी ने BMW के Designworks के साथ भागीदारी की है। स्मार्टफोन में समान स्पेसिफिकेशंस देखने को मिलते हैं जैसे कि ओरिजिनल मॉडल में दिए गए हैं। इसमें MediaTek Dimensity 7020 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ में 12 जीबी रैम की पेअरिंग मिलती है। फोन में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है और 20 वाट वायरलेस चार्जिंग भी है।
 

Infinix Note 40 Pro Racing Edition, Infinix Note 40 Pro+ Racing Edition Price in India

Infinix Note 40 Pro Racing Edition को कंपनी ने 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में उतारा है जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, Note 40 Pro+ Racing Edition का 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किया है जिसकी कीमत 18,999 रुपये है। ये कीमतें बैंक डिस्काउंट ऑफर समेत बताई गई हैं। ऑफर्स का खुलासा अभी नहीं किया गया है। स्मार्टफोन्स को 26 अगस्त से Flipkart के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement
 

Infinix Note 40 Pro Racing Edition, Infinix Note 40 Pro+ Racing Edition Specifications

Infinix Note 40 Pro Racing Edition और Note 40 Pro+ Racing Edition में ओरिजनल मॉडल्स के जैसे ही स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। फोन में 6.78-इंच कर्व्ड LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स की है। फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर है जिसके साथ में 12 जीबी रैम की पेअरिंग की गई है। 

Note 40 Pro Racing Edition में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W चार्जिंग सपोर्ट है। Note 40 Pro+ Racing Edition में 4,600mAh बैटरी है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 
Advertisement

फोन में OIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसके साथ में दो और सेंसर मौजूद हैं। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट है। इनमें IP53 रेटिंग है। 

दोनों ही मॉडल्स में इन-हाउस Cheetah X1 चिप है जो पावर मैनेजमेंट का काम करती है। दोनों ही फोन में 20W की वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2436x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2436x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.