6GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ Infinix Note 12i 2022 लॉन्च, जानें कीमत

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 सितंबर 2022 09:58 IST
ख़ास बातें
  • फोन मेटावर्स ब्लू, फोर्स ब्लैक और एल्पाइन व्हाइट कलर्स में आता है
  • गर्म होने से बचाने के लिए इसमें 6 लेयर वाला ग्राफीन कूलिंग सिस्टम है
  • कैमरा फीचर्स में पोर्ट्रेट मोड, नाइट सीन मोड जैसे फीचर्स हैं

Infinix Note 12i 2022 की कीमत 2,299,000 IDR (लगभग 12 हजार रुपये) है।

Photo Credit: priceinall

Infinix का लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix Note 12i 2022 इंडोनेशिया में लॉन्च हो चुका है। फोन में AMOLED डिस्प्ले है और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा है। यह फोन Note 12i का नया वर्जन है जिसे कंपनी ने इस साल मई में लॉन्च किया था। नए मॉडल में कंपनी ने क्या कुछ खास दिया है, और कितनी कीमत में इसे लॉन्च किया गया है, इसके डिटेल्स नीचे दिए जा रहे हैं। 

Infinix Note 12i 2022 price, availability

Infinix Note 12i 2022 की कीमत 2,299,000 IDR (लगभग 12 हजार रुपये) है। फोन को मेटावर्स ब्लू, फोर्स ब्लैक और एल्पाइन व्हाइट कलर्स में पेश किया गया है। फोन इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ है और एशिया के दूसरे मार्केट्स में भी जल्द लॉन्च होने की बात सामने आ रही है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। 
 

Infinix Note 12i 2022 specifications, features

Infinix Note 12i 2022 में 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 के साथ आता है। टॉप पर XOS 10.6 स्किन दी गई है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें MediaTek Helio G85 दिया गया है जिसके साथ 6जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट भी दिया गया है। 
Advertisement

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो रियर में दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट में दिया गया है। कैमरा फीचर्स में पोर्ट्रेट मोड, नाइट सीन मोड और 240fps स्लो-मोशन वीडियो शूटिंग जैसे फीचर्स हैं। 

फोन में 5000एमएएच बैटरी है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें 6 लेयर वाला ग्राफीन कूलिंग सिस्टम दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ आता है। फोन में डुअल स्पीकर हैं। कनेक्टिविटी के लिए यह डीटीएस सपोर्ट, डुअल-सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक के साथ आता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  9. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.