Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ

फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। इसमें Sony IMX882 सेंसर लगा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जुलाई 2026 10:07 IST
ख़ास बातें
  • प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिलता है।
  • फोन का हाइलाइट फीचर इसका सेकंडरी डिस्प्ले है।
  • इस फोन में 6000mAh की बैटरी है।

Infinix Hot 70 Pro फोन में 6.76 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Infinix

Infinix Hot 70 Pro को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का बजट फोन है जिसमें 144Hz का LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगा। इस फोन का खास फीचर इसका सेकंडरी डिस्प्ले है जो एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब LED डिस्प्ले कहा गया है। कंपनी ने इस फोन को 6 खूबसूरत रंगों में पेश किया है। फोन 6000mAh बैटरी से लैस होकर आता है। आइए जानते हैं Infinix Hot 70 Pro के क्या हैं अन्य खास स्पेसिफिकेशंस। 

Infinix Hot 70 Pro Global Variant Price

Infinix Hot 70 Pro को कंपनी ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया है। फोन की प्राइसिंग का खुलासा अभी नहीं किया गया है। कंपनी ने इसे 6 रंगों में पेश किया है जिसमें नाइट पल्स, डाइव ब्लू, डेप्थ रिंग व्हाइट, मिराज ग्रीन, सिल्क ग्लो पर्पल और थर्मो ओरेंज जैसे शेड्स शामिल हैं। 

Infinix Hot 70 Pro Global Variant Features

Infinix Hot 70 Pro फोन में 6.76 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन में हाई रिजॉल्यूशन सपोर्ट है। यह 2344 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसमें दी गई है। फोन 45Hz से लेकर 144Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिलता है। जिसे कंपनी ने 8GB LPDDR4X RAM और 256 GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेअर किया है। फोन का हाइलाइट फीचर इसका सेकंडरी डिस्प्ले है। यह एक LED डिस्प्ले है जिसे कंपनी ने तीसरे कैमरा लेंस के अंदर फिट किया है। यह एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब डिस्प्ले है। 

कैमरा की ओर देखें तो फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। इसमें Sony IMX882 सेंसर लगा है। साथ में एक सपोर्टिव लेंस भी दिया गया है। फ्रंट में फोन सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा को सपोर्ट करता है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी है। साथ में कंपनी ने 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 आधारित XOS 16 पर रन करता है। Infinix ने फोन के साथ तीन बड़े OS अपडेट (Android 19 तक) और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। यानी  2031 तक इसमें सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.