Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Infinix ने बाजार में Infinix GT 50 Pro लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2026 17:45 IST
ख़ास बातें
  • Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।
  • Infinix GT 50 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Infinix GT 50 Pro में 6500mAh की बैटरी मिलती है।

Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने बाजार में Infinix GT 50 Pro लॉन्च कर दिया है। GT 50 Pro में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्टीमेट 4nm प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 के साथ आता है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Infinix GT 50 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Infinix GT 50 Pro Price

Infinix GT 50 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rp 6,999,000 (लगभग 38,295 रुपये) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rp 7,999,000 (लगभग 43,685 रुपये) है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 25 अप्रैल से इंडोनेशिया में उपलब्ध होगा। GT 50 Pro तीन कलर ऑप्शन जैसे कि ब्लैक एबिस, रेड ब्लेज और सिल्वर ग्लेशियर में आता है।

Infinix GT 50 Pro Specifications

Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1208 x 2644 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्टीमेट 4nm प्रोसेसर के साथ माली-G720 MC6 GPU दिया गया है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 के साथ आता है। कंपनी 3 साल के एंड्रॉयड अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा करती है।  इस फोन में 6500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो GT 50 Pro के रियर में f/1.59 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.44 मिमी, चौड़ाई 77.23 मिमी, मोटाई 8.15 मिमी और वजन 198 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस किया गया है। यह फोन धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, वाई-फाई6, ब्लूटूथ 5.4, GNSS और एनएफसी दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  3. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  6. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  8. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  9. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  10. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.