50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी से लैस होगा Infinix GT 50 Pro, जानें सबकुछ

Infinix कथित तौर पर अपने नए बजट स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 फरवरी 2026 14:15 IST
ख़ास बातें
  • Infinix GT 50 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
  • Infinix GT 50 Pro में 6,500mAh की सिंगल सेल बैटरी मिल सकती है।
  • Infinix GT 50 Proमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्टीमेट चिपसेट आ सकता है।

Infinix Note 40 Pro 5G Racing में 108MP कैमरा है।

Photo Credit: Infinix

Infinix कथित तौर पर अपने नए बजट स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro पर काम कर रहा है। अब पैशनेटगीकज की एक नई रिपोर्ट में इसके बारे में खुलासा हुआ है। लीक से पता चला है कि GT 50 Pro का डिजाइन कैसा होगा और किस प्रकार के नए फीचर्स होंगे। यह फोन बीते महीने बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर नजर आया था। आइए Infinix GT 50 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस समेत अन्य चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Infinix GT 50 Pro Specifications 

रिपोर्ट के अनुसार, Infinix की GT लाइनअप गेमिंग पर बेस्ड होती है, जिसका डिजाइन भी गेमिंग जैसा ही होता है। ऐसे में GT 50 Pro भी इसी ट्रेंड को फॉलो करता है। रियर पैनल में कार्बन फाइबर जैसा डायगनोल वीव पैटर्न है और नीचे की ओर ग्रीन कलर के एलईडी क्लॉज दिए गए हैं। इस फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं चारों ओर स्लिम बेजल होने की उम्मीद है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्टीमेट चिपसेट मिल सकता है। इस फोन में 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। GT 50 Pro की उसी सेटअप के साथ गीकबेंच टेस्टिंग हुई, जिसमें सिंगल-कोर टेस्टिंग में 1,612 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,686 प्वाइंट मिले।

कैमरा सेटअप की बात करें तो अफवाहों के अनुसार, GT 50 Pro के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (0.8µm पिक्सल साइज), 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो GT 50 Pro में 6,500mAh की सिंगल सेल बैटरी या 6,150mAh की ड्यूल सेल बैटरी मिलने की संभावना है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग, 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। Infinix ने अभी तक GT 50 Pro के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी प्रदान नहीं की है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.