Infinix GT 20 Pro गेमिंग फोन, GT Book गेमिंग लैपटॉप भारत में 21 मई को होंगे लॉन्च!

GT 20 Pro स्मार्टफोन सऊदी अरब में लॉन्च किया जा चुका है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 मई 2024 11:39 IST
ख़ास बातें
  • GT 20 Pro स्मार्टफोन सऊदी अरब में रिलीज किया जा चुका है
  • GT Book में Intel का Core i9-13900 प्रोसेसर दिया गया है
  • GT Book एक गेमिंग लैपटॉप होगा

Infinix GT 20 Pro स्मार्टफोन और GT Book लैपटॉप भारत में मई के दूसरे पखवाड़े में लॉन्च किए जा सकते हैं।

Photo Credit: Infinix

Infinix भारत में गेमिंग प्रोडक्ट्स पर फोकस बढ़ा रही है। कंपनी जल्द ही देश में दो नए प्रोडक्ट्स कथित तौर पर लॉन्च करने जा रही है। Infinix GT 20 Pro स्मार्टफोन और GT Book लैपटॉप भारत में लॉन्च के लिए रेडी हैं। Infinix GT ब्रैंडिंग तले ये लेटेस्ट प्रोडक्ट होंगे। Infinix GT 20 Pro फोन को कंपनी ने हाल ही में गेमिंग फोन के रूप में सऊदी अरब में लॉन्च किया था। अब भारत में ये प्रोडक्ट्स किन खास फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकते हैं, आइए जानने की कोशिश करते हैं। 
 

Infinix GT 20 Pro, GT Book Launch in India

Infinix GT 20 Pro स्मार्टफोन और GT Book लैपटॉप भारत में मई के दूसरे पखवाड़े में लॉन्च किए जा सकते हैं। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये दोनों ही प्रोडक्ट्स देश में 21 मई को दस्तक दे सकते हैं। GT Book एक गेमिंग लैपटॉप होगा जिसे कंपनी टीज भी कर चुकी है। साथ ही इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी बाहर आ चुके हैं। Infinix GT Book में Intel का Core i9-13900 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें  RTX 4050 ग्राफिक्सि प्रोसेसर है। खास बात यह भी है कि लैपटॉप में 16 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें RGB कीबोर्ड बताया गया है जो गेमिंग के शौकीनों के लिए डिजाइन किया गया है। 

वहीं, GT 20 Pro स्मार्टफोन सऊदी अरब में लॉन्च किया जा चुका है। Infinix GT 20 Pro में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले में FHD+ रिजॉल्यूशन है और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Infinix GT 20 Pro में Dimensity 8200 Ultimate चिपसेट कंपनी ने लगाया है जिसके साथ में 12 जीबी तक रैम और 256 स्टोरेज को पेअर किया है। इसमें खास गेमिंग डिस्प्ले चिप Pixelworks X5 Turbo लगी है। यह गेम ऑप्टिकल ऑप्टिमाइजेशन फीचर से लैस है। डिवाइस 120fps तक गेमिंग फ्रेम रेट्स सपोर्ट करता है। 

इनफिनिक्स के इस फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन Android 14 आधारित XOS 14 पर रन करता है। यह फोन रियर में 108MP कैमरा के साथ आता है। सपोर्ट में 2 मेगापिक्सल के दो और लेंस दिए गए हैं। फ्रंट में डिवाइस 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेट किया गया है। यह 164.26 x 75.43 x 8.15mm डाइमेंशन में आता है और वजन 194 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top tier performance for a mid-range phone
  • Responsive AMOLED screen
  • Clutter free software
  • Good battery life
  • Decent primary camera
  • NFC support
  • IP54 rating
  • Bad
  • Primary camera doesn't perform well in low light
  • Lacks an ultra-wide angle camera
  • Mediocre macro camera
  • Will receive only two Android OS updates
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: इन 9 Poco स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹11,999 से शुरू
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.