Huawei Y9s से उठा पर्दा, किरिन 710एफ प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है इसमें

Huawei Y9s: हुवावे वाई9एस स्मार्टफोन को ग्लोबल साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। जानें Huawei Y9s Specifications के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 नवंबर 2019 11:40 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Y9s में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर
  • हुवावे वाई9एस में है 4,000 एमएएच की बैटरी
  • Huawei Y9s Specifications के बारे में जानें

Huawei Y9s Specifications: हुवावे वाई9एस में है किरिन 710एफ प्रोसेसर

Huawei Y9s: हाल ही में इस बात का पता चला था कि हुवावे वाई9एस स्मार्टफोन Honor 9X के ग्लोबल वेरिएंट के रूप में जल्द लॉन्च किया जा सकता है और अब Huawei Y9s को ग्लोबल साइट पर लिस्ट कर दिया गया है, यानी हैंडसेट से पर्दा उठा दिया गया है। वेबसाइट से हुवावे वाई9एस के सारे स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और डिज़ाइन के बारे में पता चला है लेकिन Huawei Y9s Launch Date से अब भी पर्दा उठना बाकी है। Huawei Y9 (2019) का अपग्रेड वर्जन हो सकता है Huawei Y9s और यह पॉप-अप सेल्फी कैमरा, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।

Huawei ने अपनी ग्लोबल साइट पर Huawei Y9s की लिस्टिंग को पब्लिश कर दिया है। वेबसाइट पर लिस्टिंग से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का पता चला है। डिज़ाइन की बात करें तो यह दिखने में Honor 9X जैसा लगता है लेकिन हुवावे वाई9एस में अलग प्रोसेसर, कैमरा का अंतर देखने को मिलेगा।
 

Huawei Y9s Specifications

Huawei Y9s एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलता है और इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में हुवावे किरिन 710एफ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हुवावे वाई9एस के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, अपर्चर एफ/1.8 वाला 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।

Huawei Y9s में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/ एन, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनॉस आदि शामिल है। Huawei Y9s के दो कलर वेरिएंट हैं, ब्रीदिंग क्रिस्टल और मिडनाइट ब्लैक। फोन की लंबाई-चौड़ाई 163.1x77.2x8.8 मिलीमीटर और वज़न 206 ग्राम है।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको बताया  कि हुवावे वाई9एस लॉन्च डेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। हाल ही में लीक से इस बात का संकेत मिला था कि फोन को पाकिस्तान में जल्द ही करीब 15,900 रुपये में लाया जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  4. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite 5G vs Tecno Spark 50 5G: ₹20000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. Apple ऐप स्टोर से हटाया गया Telegram, अब डाउनलोड नहीं कर पाएंगे यूजर्स
  3. Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
  4. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  6. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  7. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  8. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  9. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  10. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.