Huawei Y9a लॉन्च, चार रियर कैमरे और पॉप अप सेल्फी कैमरे से है लैस

Huawei Y9a की कीमत और उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं किया गया है। फोन कंपनी की वेबसाइट पर मिडनाइट ब्लैक, सकुरा पिंक और स्पेस सिल्वर रंग में लिस्ट है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 सितंबर 2020 18:04 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे वाई9ए की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है
  • Huawei Y9a में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है
  • हुवावे वाई9ए एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 10.1 पर चलता है
Huawei Y9a को लॉन्च कर दिया गया है। हुवावे का यह फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है। नए स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी मौज़ूद है। हुवावे वाई9ए हैंडसेट 3डी आर्क डिज़ाइन और 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। अहम स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो प्रतीत होता है कि हुवावे वाई9ए स्मार्टफोन हुवावे एन्जॉय 20 प्लस का बदला हुआ अवतार है। बता दें कि Huawei Enjoy 20 Plus को बीते हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था। हालांकि, नए मॉडल में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जबकि पुराने मॉडल में डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर का इस्तेमाल  हुआ है।

हुवावे वाई9ए की कीमत और उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं किया गया है। फोन कंपनी की वेबसाइट पर मिडनाइट ब्लैक, सकुरा पिंक और स्पेस  सिल्वर रंग में लिस्ट है। फिलहाल, इस फोन को भारत लाए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
 

Huawei Y9a specifications, features

डुअल सिम हुवावे वाई9ए एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 10.1 पर चलता है और इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.63-इंच का फुल एचडी+ (1080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। यह पैनल 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए Huawei Y9a में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, लेंस एफ/ 1.8 वाला है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और मैक्रो लेंस से लैस 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा भी है।

Huawei Y9a में 16 मेगापिक्सल का कैमरा पॉप-अप मॉड्यूल में दिया गया है।
Advertisement

हुवावे वाई9ए की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और मैगनेटोमीटर फोन का हिस्सा हैं।

Huawei Y9a की बैटरी 4,300 एमएएच की है, यह 40 वॉट हुवावे सुपरचार्ज को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.63 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Y9a specifications, Huawei Y9a, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
  4. चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
  5. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
  6. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. How to Charge Faster: फोन की चार्जिंग हो गई स्लो, तो वॉल सॉकेट और केबल करें इस्तेमाल, झटपट बढ़ेगी स्पीड
  2. Delhi Lakshmi Yojana: 2500 रुपये हर महीने दिल्ली की महिलाओं को, 1 अगस्त से ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  3. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
  4. Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
  5. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  7. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  8. Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
  9. दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
  10. 260KM की धांसू रेंज वाली Avore Electric EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.