हुवावे वाई6 प्रो में 4000 एमएएच की बैटरी, आधिकारिक तौर पर हुआ लिस्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 फरवरी 2016 11:22 IST
हुवावे ने अपना नया स्मार्टफोन वाई6 प्रो पेश किया है जिसे कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। अफसोस की बात यह है कि लिस्टिंग में हुवावे वाई6 प्रो की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है।

गौर करने वाली बात है कि वाई 6 प्रो को कंपनी की मोबाइल साइट पर लिस्ट किया गया है। संभव है कि ऐसा गलती से हुआ हो।
Advertisement

वाई6 प्रो की सबसे अहम ख़ासियत 4000 एमएएच की बैटरी है जिसके बारे में 39 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। बताया गया है कि स्मार्ट पावर सेविंग मोड एक्टिव कर देने पर मात्र 10 फीसदी बैटरी 24 घंटे तक चल जाएगी। हुवावे वाई6 प्रो की भिड़ंत बड़ी बैटरी वाले अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन से होगी।
 

वाई6 प्रो एक डुअल सिम फोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा जिसके ऊपर कंपनी के इमोशन यूआई 3.1 लाइट स्किन का इस्तेमाल किया गया है। यह 5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले और 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6735पी) प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम से लैस होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो हुवावे वाई6 प्रो में 4जी, 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ फ़ीचर दिए गए हैं। इसका डाइमेंशन 143.1x71.8x9.7 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। यह गोल्ड, व्हाइट और ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement

पिछले महीने हुवावे के हॉनर ब्रांड ने भारत में दो नए स्मार्टफोन हॉनर 5एक्स और हॉनर हॉली 2 प्लस लॉन्च किए थे। हॉनर 5एक्स के 2जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि हॉनर हॉली 2 प्लस को 8,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  2. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  3. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  5. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  6. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  7. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  8. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  9. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  10. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.