50MP ट्रिपल कैमरा, SD 778G चिप, 4100mAh बैटरी के साथ Huawei P50E फोन लॉन्च, जानें कीमत

Huawei P50E एक डुअल (नैनो) सिम फोन है जो HarmonyOS 2 पर चलता है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 17 मार्च 2022 12:20 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P50E एक डुअल (नैनो) सिम फोन है जो HarmonyOS 2 पर चलता है।
  • Huawei P50E की कीमत CNY 4,088 (लगभग 48,900 रुपये) है।
  • इसमें 6.5 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।
Huawei ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Huawei P50E लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन को चीन में पेश किया है जो कंपनी की P50 सीरीज में लेटेस्ट एडिशन है। फोन में स्नैपड्रैगन 778जी 4जी प्रोसेसर है। इस डिवाइस में 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई है। पावर के लिए Huawei P50E में 4,100mAh की बैटरी है और 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

Huawei P50E price, availability

Huawei P50E की कीमत CNY 4,088 (लगभग 48,900 रुपये) है। इस कीमत में इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल उपलब्ध है। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 4,488 (लगभग 53,600 रुपये) है। Huawei P50E के कलर वेरिएंट्स की बात करें तो फोन को कोका गोल्ड, गैलेक्सी ब्लू, ऑब्सिडियन ब्लैक और स्नो व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इस डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और सेल 24 मार्च से शुरू होगी। 
 

Huawei P50E specifications

Huawei P50E एक डुअल (नैनो) सिम फोन है जो HarmonyOS 2 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1,224 x 2,700 पिक्सल है। यह एक ओएलईडी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और टच सैम्पलिंग रेट 300Hz है। इसमें P3 वाइड कलर गैमट दिया गया है। सेल्फी कैमरा को होल पंच के माध्यम से फिट किया गया है। फोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 778G 4G SoC दिया गया है जिसे 8 जीबी रैम और 256 तक की स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। 

इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। इसका अल्ट्रावाइड लेंस 13 मेगापिक्सल का है और साथ ही 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी है। इसमें OIS सपोर्ट दिया गया है। कैमरा यूआई में पोट्रेट मोड, पनोरमा, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी, माइक्रो मूवी, हाई पिक्सल मोड, सुपर वाइड एंगल, सुपर नाइट सीन और स्लो-मोशन जैसे मोड दिए गए हैं। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इस फोन में 128 जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में इस फोन के अंदर ब्लूटूथ v5.2, GPS, GLONASS, 4G, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac/ax, USB Type-C port और NFC का सपोर्ट मिल जाता है। सेंसर्स में ग्रेविटी सेंसर, हॉल सेंसर, जायरोस्कोप, कंपास, एम्बियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी लाइट सेंसर, कैमरा लेजर फोकस सेंसर और कलर टेम्परेचर सेंसर आदि शामिल हैं। फोन में 4,100mAh की बैटरी है जिसके साथ 66 वाट फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसमें आपको IP68 रेटिंग भी मिलेगी जो धूल और पानी से फोन को बचाएगी। फोन के डायमेंशन 156.5x73.8 x7.92mm और वजन 181 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

HarmonyOS HarmonyOS 2

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
  3. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
  5. Lava Smart 4 Plus हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ
  7. EV दिग्गजों को टक्कर देने उतरी तेल बेचने वाली Shell! पेश की 10 मिनट से कम चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार
  8. Nothing Phone (4b) का डिजाइन आया सामने, जानें कैसा होगा यह फोन
  9. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.