23 दिसंबर को लॉन्च होगा Huawei P50 Pocket फोल्डेबल फोन, ये होंगी खूबियां...

Huawei द्वारा शेयर किए गए टीज़र में गोल्ड और सिल्वर दो पैनल देखे जा सकते हैं, जिसके बगल में "Huawei P50 Pocket" और 23 दिसंबर लॉन्च तारीख लिखी है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2021 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P50 Pocket स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • Huawei Watch D को भी 23 दिसंबर को लॉन्च करेगी कंपनी
  • चीन में Huawei Mate V के रूप में आ सकता है
Huawei P50 Pocket फोल्डेबल स्मार्टफोन 23 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी मंगलवार को कंपनी द्वारा दी गई है। कंपनी द्वारा शेयर किए टीज़र पोस्टर के अनुसार, Huawei का आगामी स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में आ सकता है। फिलहाल, हुवावे ने स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। टीज़र से संकेत मिले हैं कि इस फोन में वर्टिकल फोल्डिंग डिज़ाइन मिल सकता है। पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इन दिनों एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसका नाम Huawei Mate V हो सकता है।

Huawei द्वारा शेयर किए गए टीज़र में गोल्ड और सिल्वर दो पैनल देखे जा सकते हैं, जिसके बगल में "Huawei P50 Pocket" और 23 दिसंबर लॉन्च तारीख लिखी है। कंपनी द्वारा शेयर की गई तस्वीर के अनुसार, आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन 8:30am CET (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे) लॉन्च हो सकता है।
Advertisement
 

फिलहाल, स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी बहुत ही कम जानकारी सामने आई हैं। माना जा रहा है कि यह फोन चीन में किरिन 9000 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसका नाम Huawei Mate V हो सकता है। यह एक 4 जी स्मार्टफोन हो सकता है। XDA Developers की रिपोर्ट के अनुसार, फोन का ग्लोबल वेरिएंट स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें 6.7 इंच स्क्रीन मिल सकती है और इसमें वर्टिकल फोल्डिंग डिज़ाइन मिल सकता है।

हालांकि, कंपनी केवल हुवावे पी50 पॉकेट स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि कई अन्य डिवाइस भी लॉन्च करने वाली है। पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 23 दिसंबर को Huawei Watch D को भी अपनी पहली स्मार्टवॉच के रूप में लॉन्च करने वाली है, जिसमें ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलेगा। इस वॉच में वर्गाकार डिज़ाइन का डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही इसमें हेल्थ फीचर्स मौजूद होंगे। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने स्मार्टवॉच से जुड़ी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। कीमत व फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लॉन्च के साथ साफ हो जाएगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.