50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova Y62 और Nova Y62 Plus लॉन्च, जानें सबकुछ

Huawei Nova Y62 और Huawei Y62 Plus में 6.52 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 जनवरी 2024 17:16 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova Y62 और Nova Y62 Plus में 6.52 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले है।
  • Huawei Nova Y62 और Y62 Plus के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
  • Huawei Nova Y62 और Y62 Plus में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Huawei Nova Y62 में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने साउथ अफ्रीका में Huawei Nova Y62 सीरीज स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। नए मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप में दो मॉडल जैसे कि Nova Y62 और Nova Y62 Plus शामिल हैं। यहां हम आपको Huawei के दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Nova Y62, Y62 Plus की कीमत और उपलब्धता


Huawei Nova Y62 और Y62 Plus की कीमत का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। ये दोनों स्मार्टफोन साउथ अफ्रीका में सैफायर ब्लू और मिडनाइट ब्लैक में उपलब्ध होंगे।


Huawei Nova Y62, Nova Y62 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Huawei Nova Y62 और Huawei Y62 Plus में 6.52 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। दोनों स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करते हैं। Nova Y62 में 4GB RAM है, वहीं Y62 Plus में 8GB RAM दी गई है। दोनों स्मार्टफोन 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

Nova Y62 और Y62 Plus के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं दोनों के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा शामिल है। Nova Y62 सीरीज एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड EMU 12 पर काम करती है। स्मार्टफोन्स में Huawei मोबाइल सर्विस (HMS) ऑनबोर्ड हैं, लेकिन उनमें Google मोबाइल सर्विस नहीं हैं। अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक है। इस स्मार्टफोन में एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.