Huawei Nova 8 Pro, Nova 8 5G फोन 66 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

Huawei Nova 8 Pro और Huawei Nova 8 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह दोनों ही 5जी स्मार्टफोन हैं जो कि 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस हैं। इसके अलावा इसमें आपको किरिन 985 प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप एक जैसे कॉन्फिगरेशन के साथ मिलते हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2020 18:30 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 8 में मौजूद है 3,800 एमएएच की बैटरी
  • Huawei Nova 8 Pro में दी गई है 4,000 एमएएच बैटरी
  • प्रो वेरिएंट में मिलेंगे दो सेल्फी कैमरे

Huawei Nova 8 Pro और Huawei Nova 8 चीन में हुए हैं लॉन्च

Huawei Nova 8 Pro और Huawei Nova 8 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह दोनों ही 5जी स्मार्टफोन हैं जो कि 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस हैं। इसके अलावा इसमें आपको किरिन 985 प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप एक जैसे कॉन्फिगरेशन के साथ मिलते हैं। हुवावे नोवा 8 में 6.5 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट फीचर किया गया है। वहीं, दूसरी ओर हुवावे नोवा 8 प्रो में 6.72 इंच डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। हुवावे नोवा 8 के स्पेसिफिकेशन चीनी टेलीकॉम द्वारा लॉन्च से पहले ही लीक कर दिए गए थे।  
 

Huawei Nova 8 Pro, Huawei Nova 8 price, availability

हुवावे नोवा 8 प्रो के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 45,100 रुपये) है और Huawei Nova 8 Pro के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 4,399 (लगभग 49,600 रुपये) है। Huawei Nova 8 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,299 (लगभग 37,200 रुपये) है और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 3,699 (लगभग 41,700 रुपये) है। चीन में फोन की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलिवरी 7 जनवरी से शुरू की जाएंगी।
 

Huawei Nova 8 Pro specifications

हुवावे नोवा 8 प्रो स्मार्टफोन हार्डवेयर के लिहाज़ से नोवा 8 के समान ही है, लेकिन डिस्प्ले, बैटरी और फ्रंट कैमरा इन दोनों फोन में अलग है। डुअल-सिम (नैनो) 6.72 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले (1,236x2,676 पिक्सल) व 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 300 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 11दिया गया है। 5जी हैंडसेट में ऑक्टा-कोर किरिन 985 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए हुवावे नोवा 8 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस फोन में 10एक्स डिज़िटल ज़ूम मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें दो कैमरे दिए गए हैं, एक 32 मेगापिक्सल का कैमरा अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ मौजूद है और दूसरा 16 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस है।
Advertisement
 

हुवावे नोवा 8 प्रो की बैटरी 4,000 एमएएच की है, जिसके साथ 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी विकल्प शामिल हैं। स्मार्टफोन का डायमेंशन 163.32x74.08x7.85mm और भार 184 ग्राम है।
 

Huawei Nova 8 specifications

हुवावे नोवा 8 डुअल-सिम (नैनो) 6.57 इंच कर्व्ड ओलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले (1,080x2,340 पिक्सल) के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 11 दिया गया है। यह फोन भी ऑक्टा-कोर किरिन 985 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज से लैस है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए हुवावे नोवा 8 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस फोन में भी 10एक्स डिज़िटल ज़ूम मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें केवल एक ही कैमरा मौजूद है वो 32 मेगापिक्सल का है।

हुवावे नोवा 8 की बैटरी 3,800 एमएएच की है, जिसके साथ 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी विकल्प शामिल हैं। स्मार्टफोन का डायमेंशन 160.12x 75.1x7.64mm और भार 169 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 985

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1236x2676 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 985

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.