Huawei Nova 5 सीरीज़ के कलर वेरिएंट का टीज़र ज़ारी

Huawei ने बीते महीने पुष्टि की थी कि Nova 5 सीरीज़ को 21 जून को लॉन्च किया जाएगा। अभी तक सिर्फ दो स्मार्टफोन Huawei Nova 5 और Huawei Nova 5i के बारे में ही जानकारी सामने थी।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 14 जून 2019 18:09 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 5i को हाल ही में TENAA के डेटाबेस पर लिस्ट किया गया था
  • हुवावे नोवा 5 प्रो को JingDong Mall पर लिस्ट किया गया है
  • हुवावे नोवा 5 की तस्वीरें सामने आई हैं
Huawei Nova 5 सीरीज़ के स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 21 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट में कंपनी द्वारा Huawei Nova 5 और Huawei  Nova 5i को पेश किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च इवेंट से पहले हुवावे ने एक टीज़र वीडियो ज़ारी किया है जो इशारा देता है कि Huawei Nova 5 सीरीज़ के फोन बेहद ही ब्राइट कलर्स के साथ आएंगे। इसके अतिरिक्त Huawei Nova 5 Pro के नाम से एक स्मार्टफोन को नामी चीनी ई--कॉमर्स साइट पर लिस्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त हुवावे नोवा 5 की वास्तविक तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई हैं। इसके अलावा तीनों ही वेरिएंट के प्रोसेसर को लेकर दावा किया गया है।

Huawei ने इस महीने ही पुष्टि की थी कि Nova 5 सीरीज़ को 21 जून को लॉन्च किया जाएगा। अभी तक सिर्फ दो स्मार्टफोन Huawei Nova 5 और Huawei Nova 5i के बारे में ही जानकारी सामने थी। ताज़ा टीज़र से फोन के अलग-अलग कलर वेरिएंट के बारे में पता चला है। ये ब्राइट शेड्स के साथ आएंगे। फोन की बात करें तो Huawei Nova 5 के फीचर और स्पेसिफिकेशन रहस्य हैं। ताज़ा लीक के मुताबिक, Huawei Nova 5i में किरिन 710 प्रोसेसर, नोवा 5 में किरिन 810 प्रोसेसर और Nova 5 Pro में किरिन 980 प्रोसेसर होगा।
 

Huawei Nova 5i को हाल ही में TENAA के डेटाबेस पर लिस्ट किया गया था। फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2310 पिक्सल) डिस्प्ले, किरिन 710 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम होने का ज़िक्र है। इस फोन में चार रियर कैमरे और 24 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे होने की बात कही गई है।

हुवावे नोवा 5 प्रो को JingDong Mall पर लिस्ट किया गया है। लेकिन इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। लिस्टिंग से पता चला है कि यह फोन डाइलमा फॉरेस्ट, मिडसमर पर्पल, ब्राइट ब्लैक और कोरल ऑरेंज रंग में आएगा।

फोन में चार रियर कैमरे और वाटरड्रॉप नॉच नज़र आ रहा है। अभी Huawei Nova 5 Pro के दो वेरिएंट वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं- 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी।
Advertisement

इसके अलावा हुवावे नोवा 5 की तस्वीरें सामने आई हैं। इससे फोन के ब्लैक कलर वेरिएंट का पता चला है। Huawei Nova 5 में भी हुवावे नोवा 5 प्रो की तरह चार रियर कैमरे हैं। इसी टिप्सटर ने फोन की हैंड्स ऑन तस्वीरें साझा की हैं। इसमें फोन का रियर पैनल नज़र आ रहा है जो ग्रेडिएंट फिनिश से लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  2. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  3. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  6. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  8. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  9. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  10. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.