Huawei Nova 4 की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक

हुवावे 17 दिसंबर को अपना पहला सेल्फी कटआउट वाला स्मार्टफोन Huawei Nova 4 को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले हुवावे नोवा 4 की तस्वीरें लीक हो गई हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2018 13:09 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • Huawei Nova 4 में बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा
  • Samsung Galaxy A8s से मिलेगी चुनौती

Huawei Nova 4 की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक

Photo Credit: Droudshout

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे 17 दिसंबर को अपना पहला सेल्फी कटआउट वाला स्मार्टफोन Huawei Nova 4 को लॉन्च करेगी। आधिकारिक लॉन्च में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं लेकिन लीक रिपोर्ट का सिलसिला जारी है। Huawei Nova 4 मार्केट में Samsung Galaxy A8s को सीधे तौर पर चुनौती देगा। हाल ही में हुवावे नोवा 4 का रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गया है जिससे फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन का पता चलता है।

Droudshout की रिपोर्ट से रेंडर सामने आया है। रेंडर से फोन के फ्रंट और बैक पैनल के डिजाइन का पता चलता है। Huawei Nova 4 को ऑरोरा ब्लू, हनी रेड, व्हाइट और ब्लैक रंग में उतारा जा सकता है। याद करा दें कि, हुवावे ने हाल ही में Honey Red ग्रेडिएंट कलर ऑप्शन का टीजर भी जारी किया था। हैंडसेट में सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद और बेजल-लेस डिस्प्ले दिख रहा है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा।

हाल ही में लीक हुए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, हुवावे नोवा 4 के स्टेंडर्ड वर्ज़न में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का होगा, सेकेंडरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का। जबकि प्रीमियम वेरिएंट में कंपनी 20 मेगापिक्सल सेंसर की जगह 48 मेगापिक्सल का सेंसर देगी। पिछले हिस्से पर बाकी सेंसर वही रहेंगे। दोनों ही वेरिएंट 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। दोनों ही वेरिएंट के अन्य स्पेसिफिकेशन भी एक समान होंगे।

नई लीक के मुताबिक, Huawei Nova 4 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, वो भी 19.25:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा, Huawei Nova 3 की तरह। स्मार्टफोन में बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए नई जीपीयू टर्बो तकनीक उपलब्ध होगी। इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। Huawei Nova 4 में 3,750 एमएएच की बैटरी होगी जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएग।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.