हुवावे नोवा 2 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके बारे में

हुवावे ने नया मिड रेंज स्मार्टफोन हुवावे नोवा 2 लाइट लॉन्च किया है। इस हैंडसेट फिलिपिंस में लॉन्च किया गया है। हुवावे का यह स्मार्टफोन 3 जीबी रैम, 5.99 इंच के फुलस्क्रीन डिस्प्ले और डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मार्च 2018 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Nova 2 Lite एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है
  • स्मार्टफोन में 5.99 इंच का एचडी+ आईपीएस (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • हुवावे नोवा 2 लाइट डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है
हुवावे ने नया मिड रेंज स्मार्टफोन हुवावे नोवा 2 लाइट लॉन्च किया है। इस हैंडसेट फिलिपिंस में लॉन्च किया गया है। हुवावे का यह स्मार्टफोन 3 जीबी रैम, 5.99 इंच के फुलस्क्रीन डिस्प्ले और डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। बिक्री 23 मार्च से शुरू होगी और इसकी कीमत करीब 12,500 रुपये है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि Huawei Nova 2 Lite को भारत  में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

Huawei Nova 2 Lite एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, स्मार्टफोन में 5.99 इंच का एचडी+ आईपीएस (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हुवावे नोवा 2 लाइट डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर हुवावे के इस फोन में प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का। स्मार्टफोन का सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, लेकिन यह एलईडी फ्लैश के साथ नहीं आता। यूज़र इस फोन में फेस अनलॉक फीचर का भी मज़ा ले पाएंगे।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। हुवावे नोवा 2 लाइट मेटल यूनीबॉडी डिजाइन वाला हैंडसेट है। इसे ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। फोन की बैटरी 3000 एमएएच की है।
Advertisement

हैंडसेट के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 76.7x158.3x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.