Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Huawei ने आज चीनी बाजार में नया फोन Huawei Nova 16 Ultra लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जून 2026 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 16 Ultra में 6.84 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है।
  • Huawei Nova 16 Ultra में 200 मेगापिक्सल का RYYB प्राइमरी कैमरा है।
  • Huawei Nova 16 Ultra में Kirin 9010S चिपसेट दिया गया है।

Huawei Nova 16 Ultra में 6.84 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने आज चीनी बाजार में नया फोन Huawei Nova 16 Ultra लॉन्च कर दिया है। Nova 16 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 7,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। आइए हुवावे नोवा 16 अल्ट्रा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Huawei Nova 16 Ultra Price

Huawei Nova 16 Ultra के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,699 CNY (लगभग 62,169), 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,199 CNY  (लगभग 68,813 रुपये) और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,799 CNY (लगभग 66,440 रुपये) है। Nova 16 Pro स्टाररी ब्लैक, स्काई ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Advertisement

Huawei Nova 16 Ultra Specifications

Huawei Nova 16 Ultra में 6.84 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2856x1320 पिक्सल, 1-120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग है। यह डिस्प्ले कुनलुन ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में Kirin 9010S चिपसेट दिया गया है। यह फोन HarmonyOS 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई 7 और इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल शामलि है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। 

कैमरा सेटअप के मामले में नोवा 16 अल्ट्रा के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का RYYB प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, AI-बेस्ड इमेजिंग टूल्स, AI-असिस्टेड कंपोजिशन, पोर्ट्रेट एन्हांसमेंट और टेलीफोटो इमेज ऑप्टिमाइजेशन का सपोर्ट करता है। यह फोन तियानटोंग सैटेलाइट कॉलिंग, सैटेलाइट पेजिंग, टू-वे बेईडू सैटेलाइट मैसेजिंग का सपोर्ट करता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.84 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 6.1

रिज़ॉल्यूशन

1320x2856 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  7. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.