क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल जाता है।
Huawei Mate 90 Air में 7 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।
Photo Credit: Huawei
Huawei Mate 90 Air कंपनी के लेटेस्ट फोन के रूप में लॉन्च हो गया है। फोन में बड़ा डिस्प्ले मिलता है जिसका साइज 7 इंच का है। लेकिन यह स्लिम प्रोफाइल में आता है और मोटाई केवल 6.8mm की है। इसमें ब्रांड ने Kirin 9020 चिपसेट इस्तेमाल किया है। फोन में 12GB रैम मिलती है। यह 6500mAh बैटरी से लैस किया गया है। यह 23 घंटे तक बैकअप देने के लिए रेट किया गया है। आइए जानते हैं फोन की कीमत कितनी है, और कौन से हैं इसके खास फीचर्स।
Huawei Mate 90 Air को कंपनी ने चीनी मार्केट में लॉन्च किया है। फोन की कीमत 4,999 युआन (लगभग 70,000 रुपये) है जिसमें इसका शुरुआती 12GB रैम, 256GB वेरिएंट आता है। इसका 12GB रैम, 512GB वेरिएंट भी आता है जो 5999 युआन (लगभग 83,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह Rose Gold, Moon Silver, और Obsidian Black कलर्स में पेश किया गया है।
Huawei Mate 90 Air में 7 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसमें हाई रिजॉल्यूशन है जो 1.5K का है। क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल जाता है। फोन की पीक ब्राइटनेस 4000 निट्स की है। इसमें 2160Hz PWM डिमिंग मिलती है। कंपनी ने इसमें Kirin 9020 चिप लगाई है। कंपनी के अनुसार इसमें मल्टी-कोर में 36% ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। इसका GPU 18% बेहतर परफॉर्म करता है। कंपनी ने फोन में 30% बेहतर गेमिंग का दावा किया है। फोन में 12GB रैम दी गई है।
कैमरा की ओर देखें तो रियर में 50MP का 1/1.3 इंच बड़ा सेंसर है। यह f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसमें OIS का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन के अंदर 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। यह 3x जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा 10.7MP का है। यह 6500mAh बैटरी से लैस किया गया है। यह 23 घंटे तक बैकअप देने के लिए रेट किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी