50MP कैमरा, 66W फास्ट चार्जिंग के साथ Huawei Mate 50 लॉन्च, देखें कीमत

Huawei Mate 50 में हुवावे मेट 50 में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD + 2700 x 1224 पिक्सल रेजोल्यूशन, पंच होल कट आउट, एक 90Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 सितंबर 2022 10:00 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate 50 में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Mate 50 के 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 57,244 रुपये है।
  • Huawei Mate 50 में 4,460mAh की बैटरी दी गई है।

Huawei Mate 50 में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने Huawei Mate 50 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने लगभग दो सालों के बाद ऑफिशियल तौर पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पेश किया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Huawei Mate 50 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Huawei Mate 50 में हुवावे मेट 50 में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD + 2700 x 1224 पिक्सल रेजोल्यूशन, पंच होल कट आउट, एक 90Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है। स्क्रीन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और कई इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन हैं। 

हुवावे की ऑफिशियल साइट के मुताबिक, बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,460mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें स्टीरियो स्पीकर्स, एंटी फिंगरप्रिंट फिल्म, स्प्लेश, वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। कैमरा की बात करें तो Huawei Mate 50 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का फ्लैगशिप सोनी IMX766 सेंसर, 13 मेगापिक्सल Sony IMX688 अल्ट्रा वाइड एंगल लैंस और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो जूम लैंस 5x ऑप्टिकल जूम कैपेबिलिटीज और OIS सपोर्ट करता है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement
 

Huawei Mate 50 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Huawei Mate 50 के 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 4,999 Yuan यानी कि 57,244 रुपये है, वहीं 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,499 Yuan यानी कि 62,970 रुपये है। वहीं 512GB स्टोरेज वेरिएंट 6,499 Yuan यानी कि 74,425 रुपये है। Huawei Mate 50 ग्राहकों के लिए 5 कलर्स और तीन अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिसमें 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन शामिल हैं।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4460 एमएएच

ओएस

HarmonyOS

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  4. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  6. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  7. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.