Huawei Mate 40E फोन 64MP कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Mate 40E के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,599 (लगभग 51,500 रुपये) है, जबकि इसका 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल CNY 5,099 (लगभग 57,100 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 मार्च 2021 14:00 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate 40E चीन में हुआ लॉन्च
  • 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 8GB रैम से है लैस
  • 40W वायर्ड, 40W वायरलेस और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट शामिल

Huawei Mate 40 सीरीज़ में अब कुल पांच फोन शामिल हैं

Huawei Mate 40E को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नया हुवावे फोन Huawei Mate 40 के थोड़े बदले हुए वेरिएंट के रूप में आता है, जिसे पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। हुवावे मेट 40ई में होल-पंच डिज़ाइन और ट्रिपल रियर कैमरों के साथ कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन में HiSilicon Kirin 990E चिपसेट शामिल है। Mate 40 सीरीज़ में Huawei Mate 40E से पहले Mate 40, Mate 40 Pro, Mate 40 Pro+ और Mate 40 RS Porsche Design लॉन्च किए जा चुके हैं।
 

Huawei Mate 40E price

Huawei Mate 40E के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,599 (लगभग 51,500 रुपये) है, जबकि इसका 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल CNY 5,099 (लगभग 57,100 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फोन ब्राइट ब्लैक, ग्लेज़ व्हाइट और सीक्रेट सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है। इसे वर्तमान में चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है और 18 मार्च से इसकी सेल शुरू होगी। हालांकि, भारत समेत अन्य बाज़ारों में इसकी उपलब्धता की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई हैं।
 

Huawei Mate 40E specifications

डुअल-सिम (नैनो) हुवावे मेट 40ई एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 11.0 पर चलता है और इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,376 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले शामिल है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपल रेट 240Hz है। फोन ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 990E चिपसेट से लैस आता है, जिसे Mali-G76 जीपीयू और 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ भी आता है, जिसमें एफ/1.9 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस शामिल है। फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है।

Huawei ने 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प दिए हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, इन्फ्रारेड (IR), यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
Advertisement

Huawei Mate 40E में 4,200mAh की बैटरी मिलती है, जो 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 40W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी शामिल है। हुवावे मेट 40ई का डायमेंशन 158.6x72.5x8.8mm और वज़न 188 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990ई

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.