हुवावे हॉनर 5एक्स की तस्वीर और स्पेसिफिकेशन लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 सितंबर 2015 17:44 IST
ऐसा लगता है कि हुवावे की इस साल कई हाई-एंड स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना है। मंगलवार को कंपनी ने नेक्सस 6पी स्मार्टफोन लॉन्च किया, अब वह एक और हैंडसेट हुवावे हॉनर 5एक्स लॉन्च करने की तैयारी में है।

पिछले साल लॉन्च किए गए हॉनर 4एक्स के अपग्रेडेड वर्ज़न हॉनर 5एक्स को हाल ही में बेंचमार्क वेबसाइट अंटूटू पर लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पी भी लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से यही प्रतीत होता है कि इस हैंडसेट को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

टीना पर केआईडबल्यू-एलएल 10 कोडनेम के नाम से एक हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। इसे हॉनर 5एक्स बताया जा रहा है। इस स्मार्टफोन में मेटल यूनीबॉडी डिजाइन है। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एंड्रॉयड 5.1.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस हैंडसेट में 5.5 इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 615 क्वाड-कोर चिपसेट, एड्रेनो 405 जीपीयू और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। लिस्टिंग को सही मानें तो स्मार्टफोन 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा और यह माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करेगा।
Advertisement

अन्य फीचर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद होंगे। हैंडसेट के एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलने की संभावना है जिसके ऊपर इमोशन यूआई होगा।
Advertisement

केआईडबल्यू-एएल10 हैंडसेट के बारे में अंटूटू बेंचमार्क ने खुलासा किया है कि इस हैंडसेट को 20916 का स्कोर मिला है। बेंचमार्क साइट द्वारा लिस्ट किए गए स्पेसिफिकेशन में एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट, 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इन स्पेसिफिकेशन का जिक्र टीना लिस्टिंग में भी है।

हैंडसेट को लेकर सामने आई जानकारियां सही हैं या गलत, यह इसके लॉन्च के बाद ही पता चल पाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  3. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  4. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  5. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  6. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  7. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  8. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  9. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  10. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.