हुवावे जी8 लॉन्च, मेटल बॉडी वाले इस स्मार्टफोन में है फिंगरप्रिंट सेंसर

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 3 सितंबर 2015 12:09 IST
हुवावे ने बर्लिन में चल रहे आईएफए 2015 इवेंट में अपना नया मेट एस स्मार्टफोन लॉन्च किया। चीन की इस कंपनी ने इवेंट में अपना जी8 स्मार्टफोन भी पेश किया। हुवावे ने घोषणा की है कि नया जी8 स्मार्टफोन इस महीने से EUR 399 (करीब 30,000 रुपये) की कीमत में कई मार्केट में उपलब्ध हो जाएगा। चीन, मिस्र, जर्मनी, मलेशिया, ताइवान, साउदी अरब और यूनाइटेड किंगडम उन चुनिंदा मार्केट में से हैं जहां यह स्मार्टफोन जल्द ही मिलना शुरू होगा।

नए जी8 स्मार्टफोन का डार्क सिल्वर, गोल्ड और व्हाइट कलर वेरिएंट आएगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हुवावे जी8 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन में 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास फ़ीचर भी है। हैंडसेट पूरी तरह से मेटल बॉडी का बना है जो जी8 की एक बड़ी खासियत है।
Advertisement

इसके अलावा हैंडसेट के बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। हुवावे ने बताया है कि जी8 स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंस 2.0 के साथ आता है। इस डुअल-सिम हैंडसेट का दोनों सिम 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करेगा।
स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और सेंसर के लिए सेफायर प्रोटेक्शन मौजूद है। हुवावे जी8 में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर के साथ 3जीबी का रैम मौजूद होगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64जीबी) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप चलने वाले इस स्मार्टफोन में इमोशन यूआई स्किन का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 3000एमएएच की बैटरी मौजूद है।
Advertisement

वहीं, हुवावे मेट एस को भी आईएफए 2015 में लॉन्च किया गया। यह फोर्स टच डिस्प्ले वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  5. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  6. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  7. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  8. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  9. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.