6100mAh बैटरी, 50MP RYYB कैमरा के साथ Huawei Enjoy 70X हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Huawei Enjoy 70X में Kirin 8000A 5G चिपसेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जनवरी 2025 17:00 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6,100mAh की बड़ी बैटरी है।
  • इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • इसके खास फीचर्स में सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी शामिल है।

Huawei Enjoy 70X में 6.7 इंच का OLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है

Photo Credit: Huawei

Huawei ने Huawei Enjoy 70X फोन को लॉन्च किया है। फोन में 6.7 इंच OLED कर्व एज डिस्प्ले दिया गया है। फोन में FHD+ पैनल लगा है और पिल-शेप नॉच डिजाइन है। यह फोन HarmonyOS 4.2 पर रन करता है। इसमें Kirin 8000A 5G चिपसेट दिया गया है। इसके रियर में 50MP RYYB डार्क लाइट कैमरा दिया है। फोन में 6,100mAh की बड़ी बैटरी है। इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा, और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Huawei Enjoy 70X Price

Huawei Enjoy 70X को कंपनी ने तीन रैम-स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारा है। इसका शुरुआती वेरिएंट 8GB/128GB कंफिग्रेशन में आता है जिसकी कीमत CNY 1799 (लगभग 21,090 रुपये) है। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी आता है जिसकी कीमत 1999 युआन है। टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत CNY 2299 (लगभग 27,000 रुपये) है। फोन को Lake Green, Spruce Blue, Snow White, और Golden Black शेड्स में पेश किया गया है। फोन के लिए प्री-ऑर्डर चालू हैं और यह 10 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा। 
 

Huawei Enjoy 70X Specifications

Huawei Enjoy 70X में 6.7 इंच का OLED FHD+ डिस्प्ले (1920×1200 पिक्सल) दिया गया है जिसमें सेंटर में पिल-शेप नॉच मौजूद है। इस नॉच में सेल्फी कैमरा मौजूद है। डिस्प्ले में 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। फोन HarmonyOS 4.2 पर रन करता है। फोन में 8 जीबी रैम दी गई है और 512GB तक स्टोरेज मिलती है। इसमें Kirin 8000A 5G चिपसेट लगा है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। रियर में 50MP RYYB डार्क लाइट सेंसर लगा है। दावा किया गया है कि यह लो लाइट में बेहतर फोटोग्राफी कर सकता है। यह डुअल टोन LED फ्लैश के साथ आता है। डिवाइस में Beidou वन-क्लिक नेविगेशन का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में फाइव स्टार ड्रॉप रसिस्टेंस होने का दावा किया गया है। इसके खास फीचर्स में सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी शामिल है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. PhonePe वॉलेट नहीं किया 1 साल तक इस्तेमाल तो देना पड़ेगा फाइन, जानें क्या है कंपनी का नया नियम
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  4. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  7. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  8. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  2. Reliance AGM 2026 LIVE: AI डेटा सेंटर से लेकर IPO तक, जल्द होने वाले हैं बड़े ऐलान
  3. Redmi Turbo 5 की बिक्री आज से शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें सबकुछ
  4. Portronics लाया पॉकेट साइज 10,000mAh Power Bank, लॉन्च ऑफर में आधी कीमत!
  5. PhonePe वॉलेट नहीं किया 1 साल तक इस्तेमाल तो देना पड़ेगा फाइन, जानें क्या है कंपनी का नया नियम
  6. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  7. घर बैठे डाउनलोड होगी LIC पॉलिसी की सभी डिटेल्स, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
  8. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
  9. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  10. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.