एचटीसी वन एक्स10 की तस्वीर लीक, स्पेसिफिकेशन का भी चला पता

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जनवरी 2017 15:27 IST
एचटीसी एक्स9 के अपग्रेडेड वेरिएंट एक्स10 के बारे में ख़बरें आनी शुरू हो गईं हैं। दिसंबर में इस स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख और कीमत के बारे में जानकारी सामने आई थी। अब इस स्मार्टफोन की तस्वीर व स्पेसिफिकेशन के बारे में लीक में पता चला है।

एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने एचटीसी वन एक्स10 स्मार्टफोन की तस्वीर लीक की है। लीक के मुताबिक, इस फोन में एमटी6755 (हीलियो पी10) प्रोसेसर होगा। जबकि 5.5 इंच का फुलएचडी  (1080 x 1920 पिक्सल) स्क्रीन दिया जाएगा। नए फोन में 16.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। वहीं वन एक्स9 की तुलना में सेल्फी कैमरा में सुधार किया गया है और एचटीसी वन एक्स10 में 7.9 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में 3 जीबी रैम हो सकता है। फोन में 32 जीबी स्टोरेज होने का पता चला है।

अगर बेहतर और दमदार चिपसेट को छोड़ दें तो नए वन एक्स10 में बाकी सभी स्पेसिफिकेशन एचटीसी वन एक्स9 की तरह ही हैं। इसलिए इसे 2017 का वन एक्स9 वेरिएंट कहा जा सकता है। बात करें डिज़ाइन की तो पिछले फोन की तुलना में थोड़ा बदलाव हुआ है। लीक तस्वीरों में फोन को रियर व फ्रंट को देखा जा सकता है। स्मार्टफोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिख रहा है।

बता दें कि, पिछले महीने ही एक रिपोर्ट में एचटीसी वन एक्स10 स्मार्टफोन के जनवरी में लॉन्च होने का खुलासा हुआ था। इस फोन को 288 डॉलर (करीब 19,500 रुपये) में लॉन्च किा जा सकता है। वन एक्स10 के अलावा एचटीसी मार्च के आखिर तक दो और स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है। इनमें फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 का 2017 वेरिएंट भी हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.