आईफोन की तरह दिखने वाला एचटीसी वन ए9 हो सकता है 20 अक्टूबर को लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2015 10:43 IST
अब तक एचटीसी के वन ए9 (एरो) की कई तस्वीरें लीक हो चुकी हैं जिससे यही पता चला है कि इसका डिजाइन आईफोन जैसा होगा। एक बार फिर कुछ और तस्वीरें सार्वजनिक हुई हैं जिन्हें एचटीसी वन ए9 के डमी यूनिट का बताया जा रहा है। मज़ेदार बात यह है कि लीक हुई तस्वीरों में वन ए9 के होम स्क्रीन पर 20 अक्टूबर की तारीख नज़र आ रही है। याद रहे कि इसी दिन एचटीसी का लॉन्च इवेंट आयोजित किया जा रहा है।

नई तस्वीरों को भी देखकर ऐसा ही लग रहा है कि एचटीसी के इस स्मार्टफोन का डिजाइन आईफोन जैसा होगा, बोल्ड कर्व्ड एज और टॉप व बॉटम पर बने दो वायरलेस एंटिना के साथ। फ्रंट पैनल के निचले हिस्से पर एक फिजिकल बटन दिख रहा है, संभव है कि यह होम बटन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करे। वन ए9 का रियर कैमरा हैंडसेट के टॉप में सेंटर पर है, ऐसा हमें ज्यादातर एंड्रॉयड फोन में नहीं देखने को मिलता। तस्वीरों से यह भी पता चला है कि पावर और वॉल्यूम बटन दायीं तरफ दिए गए हैं और सिम कार्ड व माइक्रो एसडी कार्ड के स्लॉट बायीं तरफ।

एचटीसी के 20 अक्टूबर के लॉन्च इवेंट की जानकारी पहले ही सार्वजनिक हो चुकी है। इसे देखते हुए हम इस इवेंट में एचटीसी वन ए9 या एरो को लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। 20 अक्टूबर के इवेंट के लिए कंपनी ने जो इनवाइट भेजा है उसपर लिखा है, "मीट तक मार्शमैलो फ्रॉम एचटीसी"। इतना तो साफ है कि एचटीसी का अगला डिवाइस लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। ध्यान रहे कि एचटीसी के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की वेबसाइट पर की जाएगी।

पुरानी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि एचटीसी एरो ए9 में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन एमोलेड डिस्प्ले, 2 जीबी का रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होगा।

इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, ओआईएस और बीएसआई सेंसर के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 2150 एमएएच की बैटरी होने की भी जानकारी दी गई है। यह मेटल बिल्ड स्मार्टफोन 7 मिलीमीटर पतला होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM
  3. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  4. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid लाई थ्री-इन-वन स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर्स से लैस, ऑफिस में पहनो या आउटडोर! जानें कीमत
  2. Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM
  3. Google Pixel Tag भारत में लॉन्च, खोया सामान ढूंढने के आएगा काम, एक आवाज पर बजेगा अलार्म!
  4. फोन की Storage बार-बार हो रही फुल? ये 5 चीजें हटाते ही खाली हो जाएगी जगह
  5. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  10. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.