एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2017 17:38 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में 5.5 इंच डिस्प्ले है
  • एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है
  • एचटीसी डिज़ायर की कीमत 26,400 रुपये है
एचटीसी ने भारत में अपना नया डिज़ायर 10 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई दिल्ली में गुरुवार को एक इवेंट में यह स्मार्टफोन पेश किया।  इस स्मार्टफोन की कीमत 26, 490 रुपये है। यह फोन से 15 दिसंबर से उपलब्ध होगा। इसके अलावा कंपनी ने एचटीसी बोल्ट के ग्लोबल वेरिएंट एचटीसी 10 ईवो के भारत में लॉन्च से जुड़ी जानकारी भी दी। इस फोन को भारत में दिसंबर के आखिर तक उपलब्ध कराया जाएगा। एचटीसी 10 ईवो को इसी हफ्ते ताइवान व अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा।

याद दिला दें कि डिज़ायर 10 प्रो को सितंबर में डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया गया था। डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल को भारत में 15,990 रुपये की कीमत पर सितंबर में लॉन्च कर दिया गया था। एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो और डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल में की सारे एक जैसे फ़ीचर हैं और ख़ासकर इनका डिज़ाइन बिल्कुल एक जैसा है। दोनों स्मार्टफोन मैट फिनिश बॉडी के बने हैं और बूमसाउंड स्टीरियो स्पीकर फ़ीचर से लैस हैं।

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जबकि कम कीमत वाले डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की सेंस यूआई दी गई है। भारत में इसका डुअल सिम वेरिएंट लॉन्च किया गया है।
 

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जो गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्क्रीन की डेनसिटी 400 पीपीआई है। एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर है। इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।  भारत में सिर्फ 4 जीबी वेरिएंट ही लॉन्च किया गया। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

डिज़ायर 10 प्रो में 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो जो लेज़र ऑटोफोकस, एक बीएसआई सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और ऑटो एचडीआर मोड से लैस है। इसके अलावा बीएसआई सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और ऑटो एचडीआर मोड के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और 4जी एलटीई जैसे फ़ीचर हैं। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी से 3जी नेटवर्क पर19 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.5x76x7.86 मिलमीटर और वज़न 165 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Striking looks and good build quality
  • Lean Android skin
  • Cameras perform well
  • Display is sharp and vivid
  • Bad
  • No Wi-Fi ac, NFC or USB Type-C
  • Close up shots can be tricky to capture
  • Rear body texture scuffs easily
  • A bit too expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.