एचटीसी बोल्ट की तस्वीरें लीक, इसमें नहीं होगा हेडफोन जैक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2016 15:02 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी बोल्ट में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में हेडफोन जैक नहीं दिया जाएगा
  • फोन में हेडफोन के जरिए बूमसाउंड टेक्नोलॉजी मिलेगी
एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ आने वाले एचटीसी बोल्ट स्मार्टफोन के बारे में अब तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। सितंबर में इस स्मार्टफोन की कथित तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई थीं। शुक्रवार को एचटीसी बोल्ट स्मार्टफोन की ताजा तस्वीरें लीक हुई हैं। बात करें डिज़ाइन की तो इस फोन में हेडफोन जैक नहीं दिख रहा है।

जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास (@evleaks) ने एचटीसी बोल्ट की कुछ तस्वीरें जारी की। इन तस्वीरों से पता चलता है कि इसका डिज़ाइन एचटीसी 10 की तरह हो सकता है। एचटीसी बोल्ट की इन तस्वीरों से खुलासा होता है कि एचटीसी 10 की तरह इस मेटल स्मार्टफोन में चैम्फर्ड किनारे और एंटीना लाइन होंगे। फोन के अगले हिस्से में होम बटन के इधर-उधर नेविगेशन बटन दिए गए हैं जो फ्लैगशिप एचटीसी 10 की तरह ही है। इस होम बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। ऐसा लगता है कि कंपनी एचटीसी बोल्ट का लुक एचटीसी 10 जैसा ही रखना चाहती है।
 

फोन में दिए गए वॉल्यूम कंट्रोल और पावर बटन दायीं तरफ है और सिम व माइक्रोएसडी कार्ड के लिए बायीं तरफ दो ट्रे हैं। एचटीसी बोल्ट में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के बाद एक सिंगल फायरिगं स्पीकर है। इस डिवाइस में मुख्य फर्क रियर पर है जहां एंटीना लाइन के ऊपर फ्लैश दिया गया है।

एंड्रॉयड नूगा के साथ आने वाले एचटीसी बोल्ट में एक 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले होगी। फोन में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज हो सकती है। इस फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 18 मेगापिक्सल का कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Advertisement
 

एचसीटी बोल्ट सबसे पहले आने वाले उन स्मार्टफोन में शामिल है जिनमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं होगा। इससे पहले मोटोरोला (मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स), लेईको (ले 2, ले 2 प्रो और ले मैक्स 2) और ऐप्पल (आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस) ने अपने स्मार्टफोन में ऑडियो जैक नहीं दिया है। इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि एचटीसी बोल्ट में बूमसाउंड टेक्नोलॉजी होगी लेकिन यह सिर्फ हेडफोन के साथ ही मिलेगी।
Advertisement

एचटीसी बोल्ट के बाकी स्पेसिफिकोशन और कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC Bolt, Smartphone, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.