एचटीसी 10 लाइफस्टाइल स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 जून 2016 10:07 IST
एचटीसी ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 पेश किया था। इसी स्मार्टफोन के साथ एचटीसी के एस और वेरिएंट एचटीसी 10 लाइफस्टाइल के कुछ बाजारों में लॉन्च होने की चर्चा हुई थी। अब यह स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

एचटीसी 10 लाइफस्टाइल स्मार्टफोन ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है लेकिन फिलहाल कुछ चुनिंदा रिटेलर के पास ही एचटीसी 10 लाइफस्टाइल का स्टॉक मौजूद है। ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट ओनलीमोबाइल्स पर इस फोन को 47,990 रुपये में लिस्ट किया गया है लेकिन फोन के रिटेल बॉक्स पर इस डिवाइस की कीमत 52,800 रुपये दिखाई गई है।

कुछ दिनों पहले ही भारत में 52,990 रुपये की कीमत पर एचटीसी 10 फ्लैशिप स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हुई थी। एचटीसी 10 लाइफस्टाइल स्मार्टफोन में 5.20 इंच का 1440x2560 पिक्सल डिस्प्ले है। इस फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी की है। बात करें कैमरे की तो एचटीसी 10 लाइफस्टाइल में 12 अल्ट्रापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर एचटीसी सेंस का इस्तेमाल किया गया है। अब बात कैमरा सेटअप की। हैंडसेट में 12 अल्ट्रापिक्सल लेज़र ऑटोफोकस कैमरा है जो डुअल टोन एलईडी फ्लैश, बीएसआई सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस है। नया एचटीसी 10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसका 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑटोफोकस, बीएसआई सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो एचटीसी 10 लाइफस्टाइल में ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, डीएलएनए, जीपीआरएस/ एज, 3जी और 4जी फ़ीचर दिए गए हैं। यह हैंडसेट भारत में भी 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Htc, htc 10, htc 10 lifestyle, htv 10 lifestyle price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.