WhatsApp पर अपना यूजरनेम कैसे करें रिजर्व, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

WhatsApp ने हाल ही में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप यूजर्स के लिए नई सुविधा शुरू की है, जिससे यूजर्स अपना यूजरनेम रिजर्व कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जुलाई 2026 13:54 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp का इस्तेमाल दुनिया भर में सबसे ज्यादा किया जाता है।
  • वॉट्सऐप पर यूजर्स अपना यूजरनेम रिजर्व कर सकते हैं।
  • WhatsApp जल्द ही यूजरनेम फीचर लाने वाली है।

WhatsApp का उपयोग दुनिया भर में सबसे ज्यादा किया जाता है।

Photo Credit: Pexels

WhatsApp ने हाल ही में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप यूजर्स के लिए नई सुविधा शुरू की है, जिससे यूजर्स अपना यूजरनेम रिजर्व कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी जल्द ही यूजरनेम फीचर लाने वाली है, जिससे यूजर्स सिर्फ यूजरनेम का उपयोग करके दूसरों को सर्च कर पाएंगे और दूसरे भी उन्हें सर्च कर सकेंगे। कंपनी इस यूजरनेम फीचर को अपने यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी ऑप्शन प्रदान करने और प्लेटफॉर्म में वे दूसरों को कैसे दिखते हैं इसे बेहतर बना रही है। यूजरनेम रिजर्व करने का ऑप्शन अभी धीरे-धीरे रोल आउट हो रहा है और जल्द ही यह अधिकतर WhatsApp यूजर्स के लिए यह उपलब्ध हो जाएगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

आप अपने पसंदीदा यूजरनेम पर दावा कर सकते हैं, उससे पहले आप उसे रिजर्व कर सकते हैं। यूजरनेम रिजर्व करने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड इस प्रकार है।

अपना WhatsApp यूजरनेम कैसे करें रिजर्व:

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने के बाद WhatsApp खोलना है।
  • iPhone यूजर्स स्क्रीन के नीचे-दाएं कोने में प्रोफाइल बटन पर टैप करें। वहीं एंड्रॉयड यूजर स्क्रीन के ऊपर-दाएं कोने में वर्टिकल डॉटेड लाइन से जाकर सेटिंग्स पर टैप करें।
  • उसके बाद अकाउंट सेटिंग्स मेनू पर जाना है।
  • फिर आपको योर अकाउंट सेक्शन में यूजरनेम बटन पर टैप करना है।
  • अपने मौजूदा इंस्टाग्राम या फेसबुक यूजरनेम को ही अपना WhatsApp यूजरनेम बनाना है, या नया यूजरनेम सेट करने के लिए क्रिएट यूजरनेम बटन पर टैप करना है।
  • आपको जो यूजरनेम सेट करना है, उसे डालकर देखें कि वह उपलब्ध है या नहीं।
  • सेव बटन पर टैप करना है।

WhatsApp यूजरनेम की कैसे करें सेट:

  • आपको अपने डिवाइस पर WhatsApp खोलना है और कंफर्म करें कि आपने अपना यूजरनेम रिजर्व या सेट कर लिया है।
  • अब अपने चयनित यूजरनेम के नीचे दिए गए कॉन्टैक्ट मी बाय माय यूजरनेम बटन पर टैप करना है।
  • इसके बाद पीपल हू नो माय की ऑप्शन का चयन करना है।
  • एक नई स्क्रीन खुलेगी जिसमें पहले से सेट की गई की नजर आएगी। यहां आप नई यूजरनेम की पाने के लिए गेट ए डिफरेंट की बटन पर टैप कर सकते हैं।
  • अब सेव की बटन पर टैप करना है।
  • आप स्टेप 2 से 6 को फॉलो करके अपनी यूजरनेम की को रीसेट कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.