COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट कैसे करें ऑनलाइन डाउनलोड? ये रहा तरीका...

भारत में दो प्रकार की COVID-19 वैक्सीन लगाई जा रही है, एक भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई Covaxin और दूसरी एस्ट्राजेनेका/ऑक्सफोर्ड और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा बनाई गई Covishield।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 मई 2021 10:55 IST
ख़ास बातें
  • Covaxin को Bharat Biotech द्वारा बनाया गया है
  • Covishield को AstraZeneca/ Oxford द्वारा बनाया गया है
  • Aarogya Setu ऐप व CoWIN साइट के जरिए डाउनलोड होगा सर्टिफिकेट
COVID-19 वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट उस शख्स को दिया जाता है, जिसने वैक्सिनेशन की दोनों डोज़ प्राप्त कर ली है। इस सर्टिफिकेट को किसी भी शख्स द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है। सर्टिफिकेट COVID-19 के खिलाफ वैक्सिनेशन प्राप्त कर लेने के प्रमाण के रूप में काम आता है। भारत में वैक्सिनेशन की तीसरा फेज़ चलाया जा रहा है, जिसमें 18 साल से ऊपर के नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा रही है। हालांकि, भारत में फिलहाल वैक्सिनेशन की कमी की समस्या भी देखी जा रही है, लेकिन जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज़ प्राप्त कर ली है, वह ऑनलाइन माध्यम से वैक्सिनेशन प्रमाण के रूप में सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकता है। इस सर्टिफिकेशन को Aarogya Setu ऐप या फिर CoWIN वेबसाइट के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। इन दोनों ही प्लेटफॉर्म को सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
 

How to download COVID-19 vaccine certificate

यह जानना बेहद जरूरी है कि COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेशन केवल उन्हीं लोगों डाउनलोड किया जा सकता है, जिन्होंने वैक्सिनेशन की दोनों डोज़ ली हो। भारत में दो प्रकार की COVID-19 वैक्सीन लगाई जा रही है, एक भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई Covaxin और दूसरी एस्ट्राजेनेका/ऑक्सफोर्ड और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा बनाई गई Covishield। आइए जानते हैं कैसे ऑनलाइन डाउनलोड करें COVID-19 वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट।
Advertisement

- सबसे पहले आपको CoWIN वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब वेबसाइट पर अपना 10 अंको वाला मोबाइल नंबर एंटर करें और फोन पर OTP प्राप्त करें।
Advertisement

- एक बार लॉग इन करने के बाद आपको सभी रजिस्टर मेंबर्स की लिस्ट दिखाई देगी, जिन्होंने मोबाइल के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जिन लोगों ने दोनों डोज़ ले लिए हैं, वह ग्रीन कलर के प्लास्टर किए गए बैनर ‘Vaccinated' में दिखेंगे।

- अब आपको दायीं ओर स्थित ‘Certificate' बटन पर क्लिक करना है। इस पर क्लिक करके सर्टिफिकेशन का pdf नई टैब या विंडो में ओपन हो जाएगा। इसके बाद आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके इस pdf को अपने मोबाइल फोन या फिर डेस्कटॉप पर सेव कर सकते हैं।  
Advertisement

- इसके अलावा आप Aarogya Set पर भी जाकर सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए आपको CoWIN टैब पर जाकर Vaccination Certificate पर क्लिक करना होगा।
Advertisement

- इसके बाद आपको Reference ID इंटर करनी होगी, जो लिस्ट में रजिस्टर मेंबर्स के नाम के ठीक आगे CoWIN पोर्टल पर पाई जा सकती है। अब ‘Get Certificate' पर क्लिक करके ‘Download PDF' बटन प्रेस करके आप ये सर्टिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.