Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक

जब कोई आपको संदिग्ध मैसेज या लिंक भेजकर आपके Instagram अकाउंट का एक्सेस पाने की कोशिश करता है तो फिशिंग तब होती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जुलाई 2026 12:15 IST
ख़ास बातें
  • आपको संदिग्ध ईमेल या मैसेज पर नजर रखनी चाहिए।
  • इंस्टाग्राम अकाउंट बैन करने की धमकी वाले मैसेज पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
  • किसी भी ईमेल का जवाब देने से पहले ईमेल एड्रेस कंफर्म करना चाहिए।

आपको संदिग्ध ईमेल या मैसेज पर नजर रखनी चाहिए।

Photo Credit: Pexels/indra projects

जब कोई आपको संदिग्ध मैसेज या लिंक भेजकर आपके Instagram अकाउंट का एक्सेस पाने की कोशिश करता है तो फिशिंग तब होती है। इसमें आपकी निजी जानकारी मांगी जाती है और उसका गलत इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे मैसेज में लोगों को भ्रमित करते हुए यह कहा जाता है कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो उनका अकाउंट बैन या डिलीट हो सकता है। स्कैमर अगर आपके अकाउंट का एक्सेस पा लेते हैं तो उसका इस्तेमाल स्पैम भेजने के लिए कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि सोशल मीडिया पर फिशिंग स्कैम से कैसे बचाव कर सकते हैं।

अगर आपको कोई ईमेल मिलता है जिसमें कहा गया है कि उसे आपके Instagram अकाउंट में लॉग इन करना होगा और अपने अकाउंट के बारे में एक जरूरी मैसेज पढ़ना होगा। ईमेल में एक अजीबोगरीब दिखने वाली वेबसाइट का लिंक होता है जो उससे उसका यूजरनेम और पासवर्ड डालने के लिए कहा जाता है। मगर आप कई तरीकों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिशिंग स्कैम से बच सकते हैं। 

फिशिंग से कैसे करें बचाव

सबसे पहले तो आपको संदिग्ध ईमेल या मैसेज पर नजर रखनी चाहिए। पैसे मांगने, तोहफे देने या आपके इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट या बैन करने की धमकी देने वाले मैसेज पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आप ईमेल एड्रेस को चेक करके यह कंफर्म कर सकते हैं कि ईमेल एड्रेस Meta से लिंक है या नहीं। आमतौर पर notification@facebookmail.com, noreply@facebookmail.com, @business.fb.com, @support.facebook.com, @fb.com, @meta.com, @account.meta.com, @internal.metamail.com, @go.metamail.com, advertise-noreply@facebookmail.com, update@em.facebookmail.com, @mediapartnerships.fb.com और @global.metamail.com इससे मेल आ सकते हैं।

संदिग्ध लिंक पर न करें क्लिक
अगर आपको Instagram की तरफ से होने का दावा करने वाला कोई संदिग्ध ईमेल या मैसेज मिलता है तो किसी भी लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक नहीं करना चाहिए। पासवर्ड, सोशल सिक्योरिटी नंबर या क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगने वाले मैसेज का जवाब नहीं देना चाहिए। अकाउंट की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करना चाहिए।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, Instagram Phishing, How to, Tech Guide

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.