फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च

फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जून 2026 11:57 IST
ख़ास बातें
  • फोन की मोटाई 8.08mm और वजन 203 ग्राम बताया गया है।
  • फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा बताया गया है।
  • Honor X80 Pro Max को SGS Gold Label 5 स्टार रेटिंग मिलने वाली है।

Honor X80 Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट बताया गया है।

Photo Credit: GizmoChina

Honor का अपकमिंग फोन Honor X80 Pro Max अब लगातार सुर्खियों में है। फोन जल्द ही मार्केट में पेश होने वाला है जिसके पहले कंपनी ने इसके बारे में एक धांसू फीचर का खुलासा किया है। हॉनर ने बताया है कि Honor X80 Pro Max इंडस्ट्री का पहला फोन होगा जो सबसे ज्यादा ब्राइटनेस के साथ आने वाला है। यानी डिस्प्ले की चमक के मामले में यह सबको पछाड़ने वाला है। इसके अलावा फोन में 11000mAh बैटरी का खुलासा भी हुआ है। आइए जानते हैं फोन में और क्या होगा खास। 

Honor X80 Pro Max लॉन्च से पहले कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है। Honor ने Weibo पर खुलासा किया है कि फोन में 10,000 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस मिलने वाली है। यानी यह इंडस्ट्री का सबसे चमकदार डिस्प्ले वाला फोन बनने वाला है। फोन में 6.8 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा जिसमें 2788x1280 पिक्सल की क्लियरिटी मिलने वाली है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। फोन की ब्राइटनेस को Honor X70 से भी 67% ज्यादा बताया गया है। इसी के साथ फोन में बहुत पतले बेजल्स मिलने वाले हैं जो कि 1.3mm के होंगे। 

Advertisement

बैटरी के मामले में भी यह अपने प्रतिद्वंदियों से एक कदम आगे जाने वाला है। यह फोन 11,000mAh की विशाल बैटरी से लैस होने वाला है। फोन कंपनी के नए Hummingbird Architecture 2.0 पर रन करेगा। कहा गया है कि इसमें शॉर्ट वीडियो प्लेबैक 40% स्मूद होगा। फोन में मैमोरी क्लीनअप फीचर भी होगा जिससे यह स्मूद रन करेगा। 

Honor X80 Pro Max को SGS Gold Label 5 स्टार रेटिंग मिलने वाली है। यानी यह ड्रॉप रसिस्टेंस के धांसू फीचर से लैस होगा। फोन के लिए कहा गया है कि यह 3 मीटर से गिरने पर भी टूटेगा नहीं। इतना ही नहीं, कंपनी इसके साथ फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी देने की बात कर रही है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है जिसमें OIS सपोर्ट भी होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा बताया गया है। 

फोन में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट होगा। कंपनी इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देने वाली है। इसके अलावा यह IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग से भी लैस होने वाला है। फोन 22 जून को लॉन्च होगा। फोन की मोटाई 8.08mm और वजन 203 ग्राम बताया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  2. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  3. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  5. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  7. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  8. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  9. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  10. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.