50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor का नया फोन लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक

Honor ने मलेशिया में अपना नया बजट स्मार्टफोन Honor X7e लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जून 2026 12:25 IST
ख़ास बातें
  • Honor X7e में 6.61 इंच का HD+ TFT LCD टचस्क्रीन मिलती है।
  • Honor X7e में 50 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है।
  • Honor X7e में 7,500mAh की बैटरी दी गई है।

Honor X7e में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Honor

Honor ने मलेशिया में अपना नया बजट स्मार्टफोन Honor X7e लॉन्च कर दिया है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हेलियो चिपसेट दिया गया है। X7e में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 7,500mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड MagicOS 10 के साथ आता है। यहां हम आपको Honor X7e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor X7e Price

Honor X7e के 6GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 MYR (लगभग 29,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन फिलहाल मलेशिया में Honor के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह फोन मिडनाइट ब्लैक और सनराइज ऑरेंज कलर ऑप्शन में आता है।

Honor X7e Features & Specifications

Honor X7e में 6.61 इंच का HD+ TFT LCD टचस्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1604 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1010 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। X7e में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी81 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ ARM Mali G52 MC2 GPU है। इस फोन में 6GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज भी है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर से भी लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो X7e के रियर में f/1.8 अपर्चर और 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। X7e में 7,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, जीपीएस और एनएफसी शामिल है। यह फोन ग्रेविटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर से लैस है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 163.9 मिमी, चौड़ाई 75.9 मिमी, मोटाई 8.29 मिमी और वजन 207 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.