Honor X60i हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

कीमत की बात की जाए तो Honor X60i के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,154 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जुलाई 2024 18:32 IST
ख़ास बातें
  • Honor X60i में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन है।
  • Honor X60i के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Honor X60i में 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी दी गई है।

Honor X60i में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Honor

Honor ने चीन में एक नया स्मार्टफोन Honor X60i लॉन्च किया है। बीते साल आए Honor X50i के अपग्रेड में नया डिजाइन, बड़ी बैटरी और बेहतर डिस्प्ले समेत काफी कुछ शामिल हैं। Honor X60i में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। Honor X60i के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह हम आपको Honor X60i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


Honor X60i Price


कीमत की बात की जाए तो Honor X60i के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,154 रुपये) है। वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,465 रुपये) है और 12GB + 512GB RAM वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,775 रुपये) है। यह स्मार्टफोन 2 अगस्त से बिक्री के लिए ब्रांड की ऑफिशियल साइट और JD.com पर उपलब्ध है। 


Honor X60i Specifications


Honor X60i में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें एक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। डिजाइन के मामले में बेजेल्स के साथ एक पिल शेप कटआउट है। यह IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इसमें MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor X60i के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें एआई एलिमिनेशन फीचर भी शामिल है। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसमें वर्चुअल रैम भी शामिल है। इसमें 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन कोरल पर्पल, क्लाउड ब्लू, मून शैडो व्हाइट और मैजिक नाइट ब्लैक कलर में आता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.