Honor X60i फोन 16GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ स्पॉट, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

स्पेसिफिकेशंस पिछले मॉडल से मिलते जुलते लग रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जून 2024 09:01 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.7 इंच का LCD पैनल बताया गया है।
  • फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट है।
  • फोन में 5,000mAh की बैटरी बताई गई है।

Honor X50i में 6.73 इंच का IPS LCD डिस्प्ले आता है

Photo Credit: Honor

Honor अपनी अपकमिंग Honor X60 सीरीज पर कथित रूप से काम कर रही है। यह सीरीज पिछले साल आई Honor X50 की सक्सेसर होगी। इस सीरीज का एक मॉडल कथित रूप से सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया है जो कि Honor X60i बताया जा रहा है। फोन में 6.7 इंच का LCD पैनल बताया गया है। यह FHD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। हालांकि फोन का मॉनिकर यहां स्पष्ट रूप से मेंशन नहीं किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में अन्य खास बातें। 

Honor X60i को कथित रूप से चीन में सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। यह फोन TENAA सर्टिफिकेशन में स्पॉट हुआ है। लिस्टिंग (via) में पता चलता है कि इसमें 6.7 इंच का LCD पैनल है। यह FHD+ रिजॉल्यूशन यानी 1080 x 2412 पिक्सल को सपोर्ट करेगा। Honor LYN-AN00 के नाम से यह मेंशन किया गया है। इसके डाइमेंशन 161.05 x 74.55 x 71.8mm दिए गए हैं जबकि वजन 172 ग्राम है। 
Advertisement

फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट है। रैम के लिए यह 6 जीबी, 8 जीबी, 12 जीबी, और 16 जीबी ऑप्शंस में आ सकता है। जबकि स्टोरेज में 128 जीबी, 256 जीबी, 512 जीबी, और 1TB तक वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। फोन में 5,000mAh की बैटरी बताई गई है। लेकिन फास्ट चार्जिंग क्षमता के बारे में यहां कुछ भी पता नहीं लग पाता है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। रियर में यह 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस से लैस होगा। साथ में 2 मेगापिक्सल का एक और कैमरा होगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

स्पेसिफिकेशंस पिछले मॉडल से मिलते जुलते लग रहे हैं। Honor X50i में 6.73 इंच का IPS LCD डिस्प्ले आता है, इसमें रिफ्रेश रेट 90Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.6 प्रतिशत है। स्मार्टफोन में Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4,500mAh की बैटरी से लैस जो कि 35W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Magic UI 6.1 पर काम करता है। Honor X50i के रियर में 100 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2652x1200 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6020

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2388 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.