19GB की तगड़ी RAM और 100 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Honor X50i लॉन्च, बजट में धांसू फीचर्स

Honor X50i में 6.73 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी+ रेजोल्यूशन 2388 x 1080 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2023 10:46 IST
ख़ास बातें
  • Honor ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Honor X50i पेश कर दिया है।
  • Honor X50i के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 Yuan है।
  • Honor X50i में 6.73 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।

Honor X50i में 6.73 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Honor X50i पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन मार्केट में Honor X40i के सक्सेसर के तौर पर आया है, जिसे बीते साल जुलाई में पेश किया गया था। ऑनर एक्स50आई में Dimensity 6000 सीरीज प्रोसेसर और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 100 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 256GB तक स्टोरेज से लैस है। यहां हम आपको Honor X50i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Honor X50i की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Honor X50i के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 Yuan (लगभग 17,889 रुपये) है। वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 Yuan (लगभग 20,276 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह  ब्लैक, ग्रीन, व्हाइट और पिंक जैसे कलर्स में उपलब्ध है। हालांकि ग्लोबल रिलीज के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
 

Honor X50i के स्पेसिफिकेशंस


Honor X50i में 6.73 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी+ रेजोल्यूशन 2388 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.6 प्रतिशत है। इस स्मार्टफोन में Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4,500mAh की बैटरी से लैस जो कि 35W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Magic UI 6.1 पर काम करता है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor X50i के रियर में 100 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की मोटाई 7.48mm और वजन 179 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 12GB RAM और 7GB तक वर्चुअल RAM दी गई है जो कि कुल मिलाकर 19GB RAM बनेगी। इसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6020

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2388 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.