Honor X40i होगा 13 जुलाई को लॉन्च, लीक वीडियो से फोन की डिटेल्स का हुआ खुलासा

Honor X40i मार्केट में Honor X30i की जगह लेगा, जिसको बीते साल अक्टूबर में CNY 1,399 यानी कि लगभग 16,400 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया था जो कि 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में था।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जुलाई 2022 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Honor X40i को 13 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
  • Honor जुलाई में Honor X40i को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
  • Honor X40i का कथित प्रोमो वीडियो पोस्ट किया।

Photo Credit: Weibo

Honor  जुलाई में Honor X40i को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्मार्टफोन निर्माता ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo के जरिए चीन में नए Honor X-सीरीज स्मार्टफोन के आने की कंफर्म किया है। अलग से एक छोटा वीडियो, जिसमें स्मार्टफोन के होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन और रियर कैमरा मॉड्यूल का सुझाव दिया गया है, ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में अपकमिंग स्मार्टफोन को रोज गैलेक्सी कलर में नैरो बेजल के साथ दिखाया गया है। Honor X40i 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। Honor X40i बीते साल अक्टूबर में पेश किए गए गए Honor X30i की जगह ले सकता है।

स्मार्टफोन निर्माता ने Weibo पर एक पोस्ट के जरिए ऐलान किया है कि Honor X40i को 13 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी द्वारा शेयर किया गया पोस्टर नए फोन पर ड्यूल रियर कैमरे आने की जानकारी देता है। यह लॉन्च की तारीख से शुरू होने वाले चीन में रिटेल प्लेटफार्म पर रिजर्वेशन के लिए तैयार होगा। टिप्सटर 'फैक्ट्री मैनेजर गुआन' ने Weibo पर Honor X40i का कथित प्रोमो वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में स्मार्टफोन को होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन और स्लिम बेजल के साथ Rose Galaxy शेड में दिखाया गया है। रियर में इसमें एक एलईडी फ्लैश के साथ एक कैप्सूल जैसा रियर कैमरा मॉड्यूल में एक ड्यूल कैमरा यूनिट नजर आता है।
Advertisement

Honor X40i मार्केट में Honor X30i की जगह लेगा, जिसको बीते साल अक्टूबर में CNY 1,399 यानी कि लगभग 16,400 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया था जो कि 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में था। Honor X40i के स्पेसिफिकेशंस को बीते साल पेश किए मॉडल के अपग्रेड होने की उम्मीद है। Honor X30i में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2388 पिक्सल है, जिसमें होल-पंच डिजाइन है। यह एक ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 810 SoC पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है।

स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इसमें 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4000mAh की बैटरी दी गई है। सेंसर की बात की जाए तो इसमें एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor X40i, Honor Smartphone, Cheapest Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.