12GB रैम, 50MP कैमरा, स्‍नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ Honor X40 GT रेसिंग एडिशन लॉन्च, जानें प्राइस

Honor X40 GT Racing Edition : फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले और स्‍नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर की खूबियां हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 सितंबर 2023 14:44 IST
ख़ास बातें
  • ऑनर ने चीन में एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया
  • Honor X40 GT Racing Edition में 12 जीबी रैम है
  • ग्‍लोबल मार्केट्स में इसकी उपलब्‍धता पर कोई जानकारी नहीं है

4800एमएएच की बैटरी इस डिवाइस में दी गई है।

Photo Credit: Weibo

Honor ने एक नया स्‍मार्टफोन Honor X40 GT रेसिंग एडिशन लॉन्च किया है। यह पिछले साल आए Honor X40 GT का अपडेटेड वर्जन है। ऑनर के X40 GT रेसिंग एडिशन में 12GB रैम दी गई है। इसे 256 और 512 जीबी स्‍टोरेज मॉडल में लाया गया है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले और स्‍नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर की खूबियां हैं। 4800एमएएच की बैटरी इस डिवाइस में दी गई है। जैसाकि नाम से ही पता चलता है, यह फोन परफॉर्मेंस पर फोकस्‍ड है और गेमिंग के लिए उम्‍दा हो सकता है। 
 

Honor X40 GT रेसिंग एडिशन के प्राइस और उपलब्‍धता 

Honor X40 GT रेसिंग एडिशन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1799 युआन (लगभग 20,810 रुपये) और 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,999 युआन (लगभग 23,123 रुपये) है। फोन को रेसिंग ब्लैक, रेसिंग सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक कलर्स में लाया गया है।  
 

Honor X40 GT रेसिंग एडिशन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Honor X40 GT रेसिंग एडिशन में 6.81 इंच का FHD+ LCD डिस्‍प्‍ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

इस फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12 जीबी LPDDR5 रैम से लैस है। जैसाकि हमने बताया फोन में 4800mAh की बैटरी है। यह 66W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

Honor X40 GT रेसिंग एडिशन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा है। साथ में 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ और इतने ही मेगापिक्‍सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। इतनी खूबियों के साथ यह फोन वजन में थोड़ा भारी करीब 200 ग्राम का है। यह फोन चीन में लाया गया है। ग्‍लोबल मार्केट्स में इस फोन की उपलब्‍धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।  
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.