Honor X10 Max के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Honor X10 Max एंड्रॉयड 10 आधारित मैजिक यूआई 3 पर काम करेगा। फोन मीडियाटेक MT6873 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसे मीडियाटेक डायमेंसिटी 800 5जी प्रोसेसर माना जाता है जो पिछले साल ही लॉन्च हुआ है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 जून 2020 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Honor X10 Max में मिल सकता है 7.09 इंच डिस्प्ले
  • हॉनर एक्स10 मैक्स में सेल्फी कैमरा नॉच में स्थित किया गया है
  • फोन में डुअल स्पीकर ग्रिल देने की भी है संभावना

Honor X10 Max होगा 5जी स्मार्टफोन

Honor X10 Max स्मार्टफोन कंपनी की Honor X10 सीरीज़ का अगला हैंडसेट है, जिसमें Honor X10 भी शामिल है, जो पिछले महीने चीन में लॉन्च हो चुका है। हॉनर एक्स10 मैक्स स्मार्टफोन 2 जुलाई को लॉन्च होना है। इससे पहले कथित रूप से इस फोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर लीक हो गए हैं। वेबसाइट पर पोस्ट एक लीक के मुताबिक, हॉनर एक्स10 मैक्स स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो डायमेंसिटी 800 5जी प्रोसेसर से लैस होगा, जबकि दूसरी लीक में स्मार्टफोन की कथित वास्तविक तस्वीर साझा की गई है।
 

Honor X10 Max specifications (rumoured)

जाने-माने टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (अनुवाद) ने Honor X10 Max के स्पेसिफिकेशन की एक लिस्ट वीबो पर पोस्ट की है। दावा है कि यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित मैजिक यूआई 3 पर काम करेगा। फोन मीडियाटेक MT6873 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसे मीडियाटेक डायमेंसिटी 800 5जी प्रोसेसर माना जाता है जो पिछले साल ही लॉन्च हुआ है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। हॉनर एक्स10 मैक्स में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। 174.46x84.91x8.3 एमएम डाइमेंशन वाले इस फोन का भार 227 ग्राम होगा।
Advertisement

ITHome की रिपोर्ट के मुताबिक, हॉनर एक्स10 मैक्स का स्क्रीन साइज़ 7.09 इंच होगा और यह पहले लीक हुई वास्तविक तस्वीर में भी सामने आ चुका है।
 

Honor X10 Max design (rumoured)

एक अन्य टिप्सटर द्वारा वीबो पर साझा की गई वास्तविक तस्वीर में फोन का फ्रंट पैनल देखने को मिला है, जिसमें सिम ट्रे बायीं तरफ स्थित है और डिस्प्ले पर नॉच दिया गया है। तस्वीर में दिखा फोन ब्लू वेरिएंट का है, जो उन कलर्स में से एक होगा जिसमें फोन आएगा। इसके अलावा वीबो पर हॉनर द्वारा साझा किए पोस्टर में हॉनर एक्स10 मैक्स के टॉप पर स्पीकर ग्रील दिखी है, जिससे इशारा मिलता है कि फोन में डुअल स्पीकर ग्रिल दी जा सकती है।
Advertisement

पोस्टर में बताया गया है कि हॉनर एक्स10 मैक्स स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ 2 जुलाई को लॉन्च होगा। कंपनी ने फिलहाल स्मार्टफोन के ग्लोबल उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.