Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन

फोन में 185Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें विशाल बैटरी पैक होकर आने वाली है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2026 11:10 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 185Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है।
  • फोन में 10,100mAh बैटरी मिलेगी
  • Honor Win 2 मार्केट में 21 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है।

Honor Win 2 मार्केट में 21 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है।

Photo Credit: X/HCNewsroom

Honor Win 2 कंपनी का अगला स्मार्टफोन होगा जिसमें धांसू परफॉर्मेंस मिलने वाली है। Honor ने कथित तौर पर फोन को हाल ही में लॉन्च हुए RedMagic 12 Pro+ के प्रतिस्पर्धी डिवाइस के रूप में टीज कर दिया है। इसका खुलासा स्मार्टफोन के AnTuTu स्कोर के माध्यम से हुआ है। RedMagic 12 Pro+ को गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था जिसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलता है। तो क्या Honor Win 2 इससे भी धांसू परफॉर्मेंस के साथ आने वाला है? आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट। 

Honor Win 2 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन का लॉन्च कंपन ने घरेलू मार्केट में 21 अक्टूबर के लिए निर्धारित किया है। पिछले कई दिनों से इसके टीजर सामने आ रहे हैं। अब कंपनी ने फोन को लेकर अहम फीचर्स का खुलासा करना शुरू कर दिया है। Honor Win का यह सक्सेसर अबकी बार कहीं अधिक दमदार परफॉर्मेंस से लैस बताया जा रहा है। Honor Win में कंपनी ने Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया था। लेकिन नया मॉडल Honor Win 2 इससे भी अधिक धांसू परफॉर्मेंस के साथ आने वाला है। कंपनी ने फोन के टीजर में AnTuTu स्कोर का खुलासा किया है। 

Advertisement

कंपनी के अनुसार Honor Win 2 के AnTuTu स्कोर हालिया लॉन्च हुए फ्लैगशिप गेमिंग फोन RedMagic 12 Pro+ से भी ऊपर गए हैं। Honor Win 2 ने 5,702,964 पॉइंट्स का स्कोर किया है। जबकि RedMagic 12 Pro+ इसी बेंचमार्क पर 5,670,006 पाइंट्स स्कोर करता है। फोन के AnTuTu स्कोर का खुलासा कर Honor इस बात का दावा कर रही है कि फोन RedMagic 12 Pro+ से दमदार परफॉर्मर के तौर पर लॉन्च होगा। 

Honor Win 2 कई और धांसू फीचर्स से लैस होकर आने वाला है। इसमें फोन का कूलिंग सिस्टम भी शामिल है। फोन में कूलिंग के लिए डुअल फैन सिस्टम मिलने वाला है। यह गेमिंग स्मार्टफोन 2K डिस्प्ले से लैस होगा। फोन में 185Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें विशाल बैटरी पैक होकर आने वाली है। फोन में 10,100mAh बैटरी मिलेगी जिससे कि यह मार्केट में मौजूद सबसे बड़ी बैटरी कैपिसिटी वाले डिवाइसेज में शुमार हो जाएगा। Honor Win 2 मार्केट में 21 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1272x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.