Honor View 20 आज होगा भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम

Honor View 20 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। Honor ब्रांड का यह लेटेस्ट फोन सेल्फी कैमरे के लिए 'होल-पंच' डिज़ाइन के साथ आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 जनवरी 2019 11:30 IST
ख़ास बातें
  • Honor View 20 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है
  • Honor View 20 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित मैजिक यूआई 2.0.1 पर चलेगा
  • Honor View 20 की बैटरी 4,000 एमएएच की है

Honor View 20 में सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद है

Honor View 20 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। Honor ब्रांड का यह लेटेस्ट फोन सेल्फी कैमरे के लिए 'होल-पंच' डिज़ाइन के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर भी दिया गया है। हॉनर व्यू 20 में हुवावे के फ्लैगशिप हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। बता दें कि Honor View 20 हैंडसेट चीन में लॉन्च किए गए Honor V20 का ही ग्लोबल वेरिएंट है। Honor अपने हॉनर व्यू 20 स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम करेगी।
 

Honor View 20 की भारत में कीमत (अनुमानित)

भारत में Honor View 20 की कीमत इस फोन के ग्लोबल दाम के आसपास ही होगी। हॉनर व्यू 20 की कीमत 569 यूरो (करीब 46,100 रुपये) या 499 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 46,100 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन का एक 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। यह मोकिनो को-डिज़ाइन एडिशन का हिस्सा है। इस वेरिएंट को 649 यूरो (करीब 52,500 रुपये) या 579 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 53,500 रुपये) में बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में बिकेगा। Moschino Co-Design एडिशन को फेंटम ब्लू और फेंटम रेड कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement


Honor View 20 के स्पेसिफिकेशन

Honor View 20 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित मैजिक यूआई 2.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें कंपनी के लेटेस्ट 7एनएम ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor View 20 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। यह प्राइमरी सेंसर एफ/1.8 अपर्चर, 960 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, ऑटोफोकस, एआई एचडीआर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में 3D Time of Flight (ToF) सेंसर भी काम करेगा। इस पर इमेज का डेप्थ कैपचर करने की जिम्मेदारी है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फिक्स्ड फोकस सेंसर है। एआई फोटो, नाइट सीन, पोर्ट्रेट, फन एआर, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी और स्लो-मोशन जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।  
 
हॉनर व्यू20 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने पहले ही बताया था कि Honor View 20 लिंक टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस तकनीक की मदद से फोन अपने आप ही डेटा और वाई-फाई के बीच स्विच कर लेता है। ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर फोन का हिस्सा हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Modern design
  • Good battery life
  • Bundled supercharger
  • Bad
  • Inconsistent face recognition
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2310 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  3. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  5. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  6. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  8. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  9. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  10. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.