Honor V20 में है 48 मेगापिक्सल कैमरा और 8 जीबी रैम

Honor V20 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन पंच-होल सेल्फी कैमरा डिज़ाइन के साथ आता है, जो बिल्कुल Huawei Nova 4 जैसा ही है। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2018 12:55 IST
ख़ास बातें
  • Honor V20 पंच-होल सेल्फी कैमरा डिज़ाइन के साथ आता है
  • हॉनर वी20 की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,400 रुपये) से शुरू होती है
  • 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है Honor V20 का

Honor V20 ग्लोबल मार्केट में Honor View 20 के नाम से आएगा

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कंपनी Honor ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor V20 को घरेलू मार्केट में पेश कर दिया है। इस फोन में Huawei Nova 4 जैसा ही पंच-होल सेल्फी कैमरा डिज़ाइन है। हाल के दिनों के अन्य फोन की तरह हॉनर वी20 में दो रियर कैमरे हैं। हॉनर वी20 की अहम खासियतों में 48 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 रियर सेंसर, हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर, 25 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर, 4000 एमएएच बैटरी और लिंक टर्बो टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

Honor V20 को ग्लोबल मार्केट में Honor View 20 के नाम से लाया जाएगा। इस बात कंपनी पेरिस में 22 जनवरी को एक इवेंट भी आयोजित करने वाली है। इस बीच कंपनी ने जानकारी दी है कि भारत में यह फोन हॉनर व्यू 20 के नाम से अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव मिलेगा।
Advertisement
 

Honor V20 की कीमत, उपलब्धता और डिज़ाइन

हॉनर वी20 की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे चीनी मार्केट में 3,499 चीनी युआन (करीब 35,500 रुपये) में बेचा जाएगा। यह फोन चार्म ब्लू, रेड और मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। Honor ने इस फोन का Moschcino Edition भी लॉन्च किया है। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन का दाम 3,999 चीनी युआन (करीब 40,600 रुपये) है। डिवाइस लाल और ब्लू रंग में आएगा। फिलहाल, इसे भारत में लाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
 
Honor V20 पंच-होल सेल्फी कैमरा डिज़ाइन के साथ आता है। दरअसल, इस फोन में सेल्फी सेंसर को स्मार्टफोन में टॉप में बायीं तरफ जगह मिली है। पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वर्टिकल पोज़ीशन में। बैकपैनल ग्लॉसी ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है।
Advertisement
 

Honor V20 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Honor V20 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित मैजिकयूआई 2.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें कंपनी के लेटेस्ट 7एनएम ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।
 

Honor V20

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor V20 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। यह प्राइमरी सेंसर एफ/1.8 अपर्चर, 960 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, ऑटोफोकस, एआई एचडीआर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में 3D Time of Flight (ToF) सेंसर भी काम करेगा। इस पर इमेज का डेप्थ कैपचर करने की जिम्मेदारी है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फिक्स्ड फोकस सेंसर है। एआई फोटो, नाइट सीन, पोर्ट्रेट, फन एआर, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी और स्लो-मोशन जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।  

Honor V20 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने पहले ही बताया था कि Honor V20 लिंक टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस तकनीक की मदद से फोन अपने आप ही डेटा और वाई-फाई के बीच स्विच कर लेता है। ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर फोन का हिस्सा हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2310 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , honor V20, honor V20 Price, honor V20 Specifications, Honor

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  5. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  6. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  7. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  7. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  8. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  10. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.