Honor करेगी बड़ा धमाका, ला रही 8000mAh बैटरी वाला सबसे 'पावर'फुल फोन!

फोन 8000mAh बैटरी से लैस हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2025 08:54 IST
ख़ास बातें
  • फोन पावर पर खास फोकस करेगा।
  • फोन 8000mAh बैटरी से लैस हो सकता है।
  • अपकमिंग फोन में कटिंग-एज टेक्नोलॉजी होगी।

Honor जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में सबसे धांसू बैटरी वाला फोन पेश कर सकती है। (सांकेतिक तस्वीर)

Photo Credit: Honor

Honor जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में एक बड़ा धमाका कर सकती है। कंपनी ने अपने स्मार्टफोन सेग्मेंट में नए Power लाइनअप को टीज किया है। यह फोन स्मार्टफोन मार्केट में हलचल पैदा कर सकता है क्योंकि कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन में इतनी बड़ी बैटरी होगी जो यूजर के इस्तेमाल के बाद भी बची रहेगी। कंपनी के साथ ही एक जाने माने टिप्स्टर ने भी इस फोन को लेकर कुछ ऐसा ही दावा किया है। आइए जानते हैं कैसा होगा Honor का अपकमिंग 'पावर' फोन! 

Honor Power के नाम से कंपनी स्मार्टफोन का अपना अगला लाइनअप पेश करने की तैयारी में है। Honor ने अधिकारिक रूप से Power सीरीज के स्मार्टफोन लाने की घोषणा Weibo पर कर दी है। जैसा कि इसके नाम से भी पता चलता है, फोन पावर पर खास फोकस करेगा। साथ में हॉनर ने कहा है कि अपकमिंग फोन में बेहद विशाल बैटरी होगी। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें इतनी लम्बी बैटरी लाइफ होगी कि यूजर उसे इस्तेमाल भी न कर पाए! कंपनी की तरफ से ऐसा दावा करना फोन के बारे में काफी कुछ कहता है। 

Honor Power की अधिकारिक घोषणा के साथ ही चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने भी इस फोन के बारे में कुछ अहम बातें कही हैं। टिप्स्टर का कहना है कि फोन 8000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। इसके साथ ही टिप्स्टर ने कहा है कि अपकमिंग फोन में कटिंग-एज टेक्नोलॉजी होगी। संभावित रूप से यह खास डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस होकर आ सकता है। 

फोन मिडरेंज सेग्मेंट का डिवाइस बताया जा रहा है। फोन में प्रीमियम फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इनमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी शामिल की जा सकती है। टिप्स्टर के अनुसार फोन 3C सर्टिफिकेशन में स्पॉट हो चुका है। इसलिए हॉनर की ओर से अधिकारिक घोषणा के साथ ही यहां पर संभावना बन रही है कि फोन इस महीने के अंत तक मार्केट में पेश हो सकता है। 
Advertisement

हालांकि बैटरी के अलावा कंपनी ने फोन की किसी और खासियत का जिक्र नहीं किया है। लेकिन आज के समय में स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ इसके सबसे महत्वपूर्ण फीचर्स में से एक है। ऐेसे में बड़ी और लम्बी बैटरी लाइफ देकर कंपनी यूजर्स को लुभाने में कामयाब हो सकती है। इसी के साथ मिडरेंज सेग्मेंट में यह फोन एक नया बेंचमार्क सेट कर सकता है, जो आने वाले समय में अन्य स्मार्टफोन कंपनियों को भी फॉलो करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor Power, Honor Power Battery, Honor Power Charging

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.