48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, फास्‍ट चार्जिंग की खूबियों के साथ Honor ने लॉन्‍च किए 2 5G स्‍मार्टफोन, जानें कीमत

दोनों मॉडल 5G नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर से लैस हैं।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2022 14:11 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 6T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 13MP का मेन कैमरा है
  • Honor Play 6T Pro में डुअल कैमरा यूनिट है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा है
  • इनकी शुरुआती कीमत 1,199 युआन (लगभग 14,200 रुपये) है

ये फोन चीन में ऑनर मॉल वेबसाइट के जरिए प्री-रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध हैं। सेल इस महीने के आखिर में होगी।

Photo Credit: Honor

Honor Play 6T और Honor Play 6T Pro स्‍मार्टफोन्‍स को कंपनी ने अपने होम मार्केट यानी चीन में लॉन्‍च कर दिया है। इन फोन्‍स में 90Hz रिफ्रेश रेट वाले TFT LCD डिस्प्ले है। दोनों मॉडल 5G नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर से लैस हैं। Honor Play 6T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। वहीं, Honor Play 6T Pro में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दोनों स्मार्टफोन में 8GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है।
 

Honor Play 6T और Honor Play 6T Pro के प्राइस और उपलब्‍धता 

Honor Play 6T की कीमत 8GB +128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,199 युआन (लगभग 14,200 रुपये) है। यह 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल में भी आता है, जिसकी कीमत 1,399 युआन (लगभग 16,600 रुपये) है। वहीं, Honor Play 6T Pro की कीमत 8GB + 256GB वैरिएंट के लिए 1,599 युआन (लगभग 19,000 रुपये) है। खबर लिखे जाने तक कंपनी ने इसके 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत लिस्‍ट नहीं है। Honor Play 6T टाइटेनियम एम्प्टी सिल्वर, मैजिक नाइट ब्लैक और रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है, जबकि Honor Play 6T Pro को टाइटेनियम एम्प्टी सिल्वर, मैजिक नाइट ब्लैक और चार्म सी ब्लू शेड्स कलर्स में पेश किया गया है।
Advertisement

ये फोन चीन में ऑनर मॉल वेबसाइट के जरिए प्री-रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध हैं। सेल इस महीने के आखिर में होगी। 
 

Honor Play 6T के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

इसमें 6.74 इंच का TFT LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 1,600x720 पिक्सल है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसे माली-G57 GPU और 8GB तक रैम का सपोर्ट है। Honor Play 6T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिसे बढ़ाया जा सकता है।  
Advertisement

Honor Play 6T में 5,000mAh की बैटरी है, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका वजन करीब 198 ग्राम है।
 

Honor Play 6T Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

इसमें 6.7 इंच का TFT LCD (2,388x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर है, जिसे माली-G 57 GPU और 8 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement
Honor Play 6T Pro में डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा है। यह फोन मैक्सिमम 256GB इंटरनल स्‍टोरेज के साथ आता है। Honor Play 6T Pro में 4,000mAh की बैटरी है जो 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 175 ग्राम है। दोनों फोन्‍स में फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2388 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  3. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  4. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  5. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  6. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  7. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  8. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  9. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  10. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.