Honor Play 60 Plus स्‍मार्टफोन 6000mAh बैटरी, 12GB रैम, 50MP कैमरा के साथ लॉन्‍च

Honor Play 60 Plus : नए ऑनर फोन में एचडी प्‍लस रेजॉलूशन के साथ एक बड़ा डिस्‍प्‍ले, 6000 एमएएच की बैटरी और 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा जैसी खूबियां हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 जून 2024 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 60 Plus स्‍मार्टफोन चीन में लॉन्‍च
  • इसमें दी गई है 12 जीबी रैम
  • आकर्षक कीमतों में लाया गया नया ऑनर फोन

यह क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से पैक होकर आता है।

Photo Credit: ithome

Honor का नया स्‍मार्टफोन Honor Play 60 Plus चीन में लॉन्‍च हो गया है। इसे Honor Play 50 Plus के सक्‍सेसर के रूप में लाया गया है। नए ऑनर फोन में एचडी प्‍लस रेजॉलूशन के साथ एक बड़ा डिस्‍प्‍ले, 6000 एमएएच की बैटरी और 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा जैसी खूबियां हैं। यह क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से पैक होकर आता है। 12 जीबी रैम दी गई है और इंटरनल स्‍टोरेज 512 जीबी है। नया ऑनर फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है। आइए जातने हैं इसकी कीमत और प्रमुख फीचर्स। 
 

Honor Play 60 Plus Price

Honor Play 60 Plus को चीन में दो ऑप्‍शंस में लाया गया है। दोनों वेरिएंट में 12 जीबी रैम और इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी व 512 जीबी है। बेस वेरिएंट के प्राइस 1499 युआन (लगभग 17,241 रुपये) हैं। टॉप मॉडल 1699 युआन (लगभग 19,541 रुपये) का है। इसे तीन कलर्स- फैंटम नाइट ब्‍लैक, शैडो वाइट और वंडरलैंड ग्रीन में लिया जा सकेगा। 
Advertisement
 

Honor Play 60 Plus Specifications, features 

Honor Play 60 Plus में 6.77 इंच का एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 720 x 1610  पिक्‍सल्‍स रेजॉलूशन के साथ एचडी प्‍लस स्‍क्रीन ऑफर करता है। रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज है। नए ऑनर फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है साथ में 2एमपी का सेकंडरी लेंस है। सेल्‍फी कैमरा 5 मेगापिक्‍सल का है।  

Honor Play 60 Plus में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 12 जीबी है जो अधिकतम 512 जीबी स्‍टोरेज ऑफर करती है। नए ऑनर फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 35 वॉट की रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

नया ऑनर फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है, जिस पर मैजिक ओएस की लेयर है। खास बात यह है कि इसकी 12 जीबी रैम को वर्चुअल रैम फीचर की मदद से और 8 जीबी तक एक्‍सपेंड किया जा सकता है। अन्‍य खूबियों की बात करें तो साइड-फेसिंग फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 एमएम का ऑडियो जैक इस फोन में दिया गया है। फोन का वजन 198 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.