64MP कैमरा और 12GB रैम के साथ Honor Magic 3 स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Honor Magic 3, Honor Magic 3 Pro और Honor Magic 3 Pro+ तीनों फोन को चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, जिसकी सेल 20 अगस्त से शुरू होगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 अगस्त 2021 12:02 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 3 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है
  • Honor Magic 3 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर से लैस है
  • तीनों ही फोन में मौजूद है 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
Honor Magic 3 सीरीज़ के तहत कंपनी ने तीन स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिनके नाम है Honor Magic 3, Honor Magic 3 Pro और Honor Magic 3 Pro+। तीनों ही स्मार्टफोन में एक जैसा डिस्प्ले मौजूद है, साथ ही तीनों ही फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। मैजिक 3 सीरीज़ देखने में काफी हद तक Huawei Mate 40 सीरीज़ जैसी ही है, जिसमें बैक पैनल पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। हालांकि, हॉनर मैजिक 3 सीरीज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन सीरीज़ से लैस है, जबकि हुवावे मैट 40 सीरीज़ में किरिन प्रोसेसर दिए गए थे। कलर ऑप्शन की बात करें, तो वनीला हॉनर मैजिक 3 फोन चार कलर ऑप्शन में आता है, वहीं प्रो वेरिएंट में तीन और प्रो प्लस वेरिएंट में केवल दो कलर ऑप्शन दिए गए हैं।
 

Honor Magic 3, Honor Magic 3 Pro, Honor Magic 3 Pro+ Price and Availability

Honor Magic 3 स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,599 (लगभग 52,759 रुपये) है। वहीं, फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग 57,342 रुपये) है। इस फोन में खरीद के लिए चार कलर ऑप्शन मिलेंगे, वो हैं गोल्डन आर, ब्लू हार, ब्लैक और व्हाइट। वहीं, दूसरी तरफ Honor Magic 3 Pro की बात करें, तो इस फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999  (लगभग 68,817 रुपये) है। वहीं, फोन के 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,799 (लगभग 77,994 रुपये) है। ये फोन गोल्डन आर, ब्लैक और व्हाइट कलर में आता है। Honor Magic 3 Pro+ फोन सिंगल 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है, जिसकी कीमत CNY 7,999 (लगभग 91,760 रुपये) है। इस फोन में व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं।

तीनों फोन को चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, जिसकी सेल 20 अगस्त से शुरू होगी।
 

Honor Magic 3 Specifications

डुअल-सिम हॉनर मैजिक 3 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित Magic UI 5.0 पर चलता है। फोन में 6.76 इंच का फुल-एचडी+ (2772 × 1344 पिक्सल) कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मौजूद है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए हॉनर मैजिक 3 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 64 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन 4,600mAh बैटरी से लैस आता है, जिसके साथ 66 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह फोन IP54 सर्टिफाइड है।
Advertisement
 

Honor Magic 3 Pro Specifications

डुअल-सिम हॉनर मैजिक 3 प्रो फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित Magic UI 5.0 पर चलता है। इस का डिस्प्ले पैनल भी वनीला मॉडल के समान है। इसके अलावा, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। फोटोग्राफी के लिए हॉनर मैजिक 3 प्रो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड सेंसर दिया गया। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 64 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 64 मेगापिक्सल का चौथा सेंसर 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ स्थित है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्पों बेस वेरिेएंट के समान हैं। फोन की बैटरी 4,600mAh की है, जिसके साथ 66 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement
 

Honor Magic 3 Pro+ Specifications

डुअल-सिम हॉनर मैजिक 3 प्रो प्लस फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित Magic UI 5.0 पर चलता है। इस फोन का डिस्प्ले बाकि दो फोन के समान है, जबकि प्रोसेसर प्रो मॉडल वाला दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए हॉनर मैजिक 3 प्रो प्लस फोन में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, हालांकि, इसमें 50 मेगापिक्सल के वाइड सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 64 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 64 मेगापिक्सल का चौथा सेंसर 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ स्थित है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

इस फोन के कनेक्टिविटी विकल्प और बैटरी व चार्जिंग सपोर्ट प्रो मॉडल के समान हैं। प्रो और प्रो प्लस फोन IP68 सर्टिफाइड हैं।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.76 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1344x2772 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.76 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1344x2772 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.76 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1344x2772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  2. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  3. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  2. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  3. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  6. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  7. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  8. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  9. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  10. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.