Honor Magic 2 हो सकता है 6 कैमरों वाला स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक

Honor Magic 2 को चीन में 31 अक्टूबर को होने वाले एक इवेंट में पेश किया जाना है। इस फोन की पहली झलक हमें आईएफए 2018 ट्रेड शो में मिली थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2018 18:52 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 2 में होगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Honor Magic 2 में फ्रंट पैनल पर भी तीन कैमरे दिए जाने की उम्मीद
  • 8 जीबी रैम के साथ आ सकता है हॉनर मैजिक 2
Honor Magic 2 को चीन में 31 अक्टूबर को होने वाले एक इवेंट में पेश किया जाना है। इस फोन की पहली झलक हमें आईएफए 2018 ट्रेड शो में मिली थी। बता दें कि हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor Magic 2 को कंपनी के हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर, बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले, मैनुअल कैमरा स्लाइडर और लेटेस्ट 40 वॉट सुपचार्ज तकनीक के साथ पेश किया जाएगा। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले इंटरनेट पर इस फोन के संबंध में कई जानकारियां सामने आई हैं। अहम स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन के साथ हॉनर मैजिक 2 की वास्तविक तस्वीरें सार्वजनिक हुईं हैं।

चीनी अभिनेत्री झाइनेलिया झाओ ने Honor Magic 2 की कई वास्तविक तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें Huawei द्वारा ही मुहैया कराया गया है। वीबो पर ज़ारी किए गए पोस्ट में इस फोन का लाल रंग वाला वेरिएंट नज़र आ रहा है। सार्वजनिक किए गए पोस्ट से यह भी पता चला है कि हैंडसेट में कस्टम “Yoyo” वर्चुअल असिस्टेंट होगा। हॉनर मैजिक 2 में पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है।
 

Honor Magic 2 स्पेसिफिकेशन

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन के पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में तीन कैमरे होंगे। यहां पर 16 मेगापिक्सल, 24 मेगापिक्सल और 24 मेगापिक्सल कैमरे जुगलबंदी में काम करेंगे।

TENAA लिस्टिंग Honor Magic 2 के अन्य स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले पैनल होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

ऐसा प्रतीत होता है कि इस फोन में कुल 6 कैमरे होंगे। 16+24+16 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 16+20+2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेटअप दिया जाएगा। अगर यह जानकारी सही है तो यह इस फीचर के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। Honor Magic 2 को 3400 एमएएच की बैटरी और 40 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ लिस्ट किया गया है। अन्य फीचर में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3डी फेस रिकग्निशन दिए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor Magic 2, Honor Magic 2 Specifications, Honor, Huawei

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.