Honor Holly 3+ स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने पिछले साल अक्टूबर में हॉनर हॉली 3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब इस हैंडसेट का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। नए वेरिएंट में ज़्यादा रैम और स्टोरेज है। बाकी स्पेसिफिकेशन पुराने वाले ही हैं।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 3 जुलाई 2017 15:52 IST
ख़ास बातें
  • Honor Holly 3+ स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपये है
  • अक्टूबर महीने में लॉन्च किए गए हॉनर हॉली 3 का अपग्रेड वेरिएंट है
  • हॉनर हॉली 3+ ज़्यादा रैम और स्टोरेज के साथ आता है
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने पिछले साल अक्टूबर में हॉनर हॉली 3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब इस हैंडसेट का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। नए वेरिएंट में ज़्यादा रैम और स्टोरेज है। बाकी स्पेसिफिकेशन पुराने वाले ही हैं। इस स्मार्टफोन की नई कीमत 12,999 रुपये है। Honor Holly 3 के नए वेरिएंट को देशभर के रिटेल स्टोर में बेचा जा रहा है।

Honor Holly 3  में 5.5 इंच एचडी (1280x720 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 620 सीपीयू के साथ 3 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। याद रहे कि पुराना वेरिएंट 2 जीबी और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसके ऊपर ईएमयूआई 4.1 स्किन इस्तेमाल की गई है।

हॉनर हॉली 3 में 13 मेगापिक्सल का बीएसआई सीमॉस रियर कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 3100 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, वाई-फाई हॉटस्पॉट और माइक्रो-यूएसबी वी2.0 शामिल हैं।

इसका डाइमेंशन 154.3x77.1x8.45 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम। एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और जी-सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा होंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 620

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.