Honor 9X Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आज भारत में होगा लॉन्च, यह हो सकती है कीमत

Honor 9X Pro की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, फोन की भारत में कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच होगी।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 12 मई 2020 12:12 IST
ख़ास बातें
  • Honor 9X Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस
  • ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है स्मार्टफोन
  • भारत में 15,000 से 20,000 रुपये के बीच की कीमत में लॉन्च होने की खबर

Honor 9X Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरा और Kirin 810 चिपसेट से होगा लैस

Honor 9X Pro आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। स्मार्टफोन हुवावे के हाईसिलिकॉन किरिन 810 चिपसेट से लैस होगा और इसमें एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ 4,000mAh क्षमता की बैटरी होगी। एक हालिया रिपोर्ट ने हॉनर 9एक्स प्रो की अंदाज़न कीमत की जानकारी भी दी थी। फोन को इस साल फरवरी में हॉनर व्यू 30 प्रो के साथ ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया गया था और इसे कुछ यूरोपीय और पश्चिम एशियाई देशों में उपलब्ध कराया गया। अब यह आखिरकार भारत में कदम रखने जा रहा है। Honor 9X Pro स्मार्टफोन Huawei AppGallery के साथ आता है, क्योंकि इसमें Google मोबाइल सर्विस और Google Play Store शामिल नहीं है।

Honor ने शनिवार को एक ट्वीट में हॉनर 9एक्स प्रो की लॉन्च की तारीख की पुष्टि की थी। कंपनी ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी कि आगामी हॉनर स्मार्टफोन 7एनएम किरिन 810 चिपसेट से लैस है और नए App Gallery के साथ प्रीलोडेड आता है। इसी ट्वीट में कंपनी ने इसके 12 मई यानी आज लॉन्च होने की भी जानकारी दी थी।
 
 

Honor 9X Pro price in India (expected)

हॉनर 9एक्स प्रो की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, फोन की भारत में कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच होगी। याद दिला दें कि इसे ग्लोबल मार्केट में 249 यूरो (लगभग 20,400 रुपये) में लॉन्च किया गया था। फोन ऑनलाइन फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। Honor 9X Pro के मिडनाइट ब्लैक और फैंटम पर्पल रंग विकल्पों की पुष्टी पहले ही हो चुकी है।
 

Honor 9X Pro specifications

जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च कर दिया गया है, इसलिए हम इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले से रखते हैं। हॉनर 9एक्स प्रो एंड्रॉयड 9 पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलता है। इसमें 6.59-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है। हॉनर फोन किरिन 810 चिपसेट पर काम करता है और 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए  512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Honor 9X Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर शामिल है। इसमें 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement


हॉनर 9एक्स प्रो 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी से लैस आता है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो पावर बटन पर सेट है। कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ समेत कई अन्य विकल्प मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.