Honor 9A की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Honor 30S के लॉन्च की पुष्टि हॉनर ने पहले ही की थी। यह किरिन 820 5जी प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 24 मार्च 2020 16:12 IST
ख़ास बातें
  • Honor 30S के साथ ही दस्तक दे सकता है Honor 9A
  • Honor 30S 30 मार्च को होगा चीन में लॉन्च
  • Honor Play 9A भी हो चुका है TENAA पर लिस्ट

Honor 9A को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं

Huawei के सब-ब्रांड Honor ने हाल ही में अपने अगामी फोन Honor 30S के लॉन्च की पुष्टि की। यह कंपनी के 5जी प्रोसेसर किरिन 820 के साथ 30 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। जानकारी तो यह भी है कि हॉनर अपने अगले किफायती फोन Honor 9A को भी हॉनर 30एस के साथ 30 मार्च को लॉन्च कर सकता है। अब चीन की एक जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी की वेबसाइट की लिस्टिंग से हॉनर 9ए के सभी स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ कीमत भी सार्वजनिक हो गई है।

चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग के अनुसार, Honor 9A फोन की चीन में कीमत CNY 899 (लगभग 9,700 रुपये) होगी। इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ (720x1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले होगा। फोन का फ्रंट पैनल वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आएगा, जिसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। यहां 13 मेगापिक्सल का एक कैमरा होगा और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद होगा।

हॉनर 9ए फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज़ होगी। यह चिपसेट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा हॉनर 9ए फोन एंड्रॉयड 10 अधारित मैजिकयूआई 3.0.1 और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। GizmoChina ने सबसे पहले टेलीकॉम लिस्टिंग के बारे में बताया था।

हॉनर ने कुछ दिन पहले ही अपने अधिकाारिक वीबो अकाउंट पर घोषणा की थी कि हॉनर 30एस को 30 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि हॉनर 30एस पहले चीन में ही लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में यह भी माना जा सकता है कि हॉनर 9ए भी अभी चीनी मार्केट तक सीमित रहेगा।
Advertisement

इन सब के अलावा एक अन्य फोन Honor Play 9A भी चीनी रेगुलेटर साइट TENAA पर लिस्ट हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो हॉनर प्ले 9ए और हॉनर 9ए फोन एक-दूसरे से काफी समान होंगे। हालांकि, यह साफ नहीं है कि हॉनर प्ले 9ए फोन Honor Play 8A का ही सक्सेसर होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 9A, Honor 9A Specifications, Honor 9A Price, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.